शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म: खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
कई बार शारीरिक संबंध बनाए
महिला का आरोप है कि योगेश नाथ ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी करने और उसके बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। करीब एक महीने पहले आरोपी ने अचानक बातचीत बंद कर दी।
आरोपी को हिरासत में लिया
महिला जब उसे तलाशते हुए देवास पहुंची, तब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।
पीड़िता की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने रविवार देर रात एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
पति की बीमारी के दौरान हुई थी पहचान
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि करीब चार साल पहले उसके पति की तबीयत खराब रहती थी।
काम के सिलसिले में उसका एक साड़ी की दुकान पर आना-जाना था। इसी दौरान दुकान संचालिका के भाई योगेश नाथ से उसकी पहचान हुई।
धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और योगेश उसके बीमार पति का हाल जानने घर भी आने लगा। 2 मई 2025 को महिला के पति का निधन हो गया।
इसके बाद योगेश ने उसकी आर्थिक मदद की और हमदर्दी जताई। पीड़िता के अनुसार, 20 नवंबर 2025 को योगेश उसके घर पहुंचा और शादी की इच्छा जताई।
उसने खुद को कुंवारा बताते हुए महिला और उसके बच्चों को अपनाने की बात कही।
महिला का आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
देवास पहुंचने पर सामने आई शादीशुदा होने की बात
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले योगेश ने अचानक उससे बातचीत बंद कर दी और संपर्क तोड़ लिया।
परेशान होकर वह उसे तलाशते हुए देवास स्थित उसके घर पहुंची। वहां आरोपी के पिता और भाई ने बताया कि योगेश पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।
महिला का आरोप है कि इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे वहां से भगा दिया।
महिला के मुताबिक, उसने योगेश को फोन कर इस बारे में बात करनी चाही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई और रविवार रात बाणगंगा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!