मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील: बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय असहज स्थिति बन गई, जब एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। अपने खिलाफ चल रहे अवमानना मामले की जल्द सुनवाई की मांग कर रहे वकील ने इंतजार करने की बात कहे जाने पर आपा खो दिया। उन्होंने CJI से यहां तक कह दिया कि आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं और आपमें ईमानदारी नहीं है।
घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। उस समय CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी मौजूद थे। बताया गया कि वकील ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना अपना मामला रखने के लिए पहले माफी मांगी थी। इस पर जस्टिस वी. मोहना ने उन्हें नियमानुसार मामले का उल्लेख करने की बात कही।
CJI सूर्यकांत ने वकील को आश्वासन दिया कि उनका आवेदन देखा जाएगा और उन्हें कुछ देर इंतजार करना होगा। लेकिन यह जवाब सुनकर वकील नाराज हो गए और उन्होंने मुख्य न्यायाधीश की ईमानदारी तथा पद पर बने रहने की योग्यता पर ही सवाल खड़े कर दिए।
टिप्पणी के बाद बंद करना पड़ा कोर्ट का ऑडियो-वीडियो
वकील की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अदालत की कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी वकीलों के मुताबिक, कुछ देर बाद सुरक्षाकर्मी संबंधित वकील को कोर्ट रूम से बाहर ले गए।
इस दौरान वहां मौजूद अन्य वकीलों ने CJI से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। हालांकि, संबंधित वकील के खिलाफ आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जुलाई में भी CJI सूर्यकांत के खिलाफ हुआ था हंगामा
सुप्रीम कोर्ट में इससे पहले जुलाई में भी CJI सूर्यकांत से जुड़ी ऐसी घटना सामने आई थी। उस समय याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने अदालत में हंगामा करते हुए उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
हालांकि, उस मामले की सुनवाई करने वाली पीठ में CJI सूर्यकांत मौजूद नहीं थे। पीठ ने अवमानना की कार्रवाई शुरू करने से इनकार करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता परेशान नजर आ रहा था और उसे कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं।
अक्टूबर 2025 में तत्कालीन CJI गवई पर जूता फेंकने की कोशिश
अदालत में न्यायाधीशों के खिलाफ दुर्व्यवहार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने तत्कालीन CJI बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की थी।
बताया गया कि भगवान विष्णु की मूर्ति से जुड़े एक मामले में की गई टिप्पणी से नाराज होकर उन्होंने यह हरकत की थी। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कोर्ट रूम से बाहर कर दिया था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें वकालत से निलंबित कर दिया था।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!