समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों में लंबित समय सीमा पत्रों तथा जन समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों में लंबित समय-सीमा के पत्रों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें तथा आवेदकों संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाये।
उन्होंने कहा कि सीएम हल्पलाइन प्रकरणों का समाधान निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को मिले। उन्होंने निर्देश दिये कि शहर में चल रहे छात्रावासों और कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा प्रबंध को सुनिश्चित करने के लिये सतत अभियान चलाया जाये।
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर कलेक्टर श्री वर्मा ने हातोद तहसील के बीएमओ के 5 दिन के वेतन कटौती के साथ ही छात्रवृत्ति के प्रकरण में समय पर भुगतान नहीं करने पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के प्रोफेसर के 5 दिन के वेतन कटौती के भी निर्देश दिये। कलेक्टर श्री वर्मा ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों निराकरण में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतना पाये जाने पर विभाग के सेक्शन प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, अपर आयुक्त नगर निगम श्रृंगार श्रीवास्तव, आकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में चल रहे विभिन्न निजी छात्रावासों और कोचिंग संस्थानों में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध को सुनिश्चित करने के लिये सतत अभियान चलाया जाये और उसकी मॉनिटरिंग की जाये।
सभी छात्रावासों और कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी, बेसमेंट में पार्किंग, एक्जिट गेट आदि प्रबंध सुनिश्चित किये जाये। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक अग्नि सुरक्षा प्रबंध नहीं पाये वहां संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।
बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि नामांतरण, सीमांकन, बटांकन आदि प्रकरणों को निराकरण समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाई जाये। बैठक में बताया गया कि नगर निगम द्वारा ऑन रोड़ पेड पार्किंग के कुछ स्थान चिन्हित कर लिये गये है और वहां पर काम भी शुरू कर दिया गया है। शेष स्थानों पर कार्य प्रगति पर है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!