शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर: दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सोमवार शाम व्यस्त समय के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। रिंग रोड पर खजराना चौराहे से रेडिसन चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे
वहीं, राजबाड़ा से गांधी हॉल तक भी जाम के कारण यातायात की रफ्तार थम गई। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
रिंग रोड पर दोनों ओर लगी वाहनों की कतारें
खजराना चौराहे से रेडिसन चौराहे के बीच रिंग रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। वाहनों का दबाव बढ़ने से चालकों को आगे बढ़ने में काफी परेशानी हुई।
कई वाहन चालक जाम में फंसे रहे और उन्हें निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था।
राजबाड़ा से गांधी हॉल तक भी थमी रफ्तार
शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र राजबाड़ा से गांधी हॉल तक भी यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से लंबी कतारें लग गईं।
वाहन चालक काफी देर तक एक ही जगह फंसे रहे, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
वाहन चालकों के मुताबिक, दोनों मार्गों पर जाम के दौरान यातायात पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नजर नहीं आई।
चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देने से वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार आगे निकलने की कोशिश करते रहे।
इससे जाम की स्थिति और उलझती गई। शाम के व्यस्त समय में शहर के दो प्रमुख मार्गों पर लगे जाम ने एक बार फिर यातायात प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!