खबर
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय: इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 6:06 pm
शेयर करें:
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को महापुरुषों की प्रतिमाओं और आकर्षक निर्माण कार्यों के जरिए नया स्वरूप देने की तैयारी है।

प्रतिमाओं को लेकर समयसीमा तय
नगर निगम ने सरदार वल्लभभाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए समयसीमा तय कर दी है।

50 दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य
पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण 15 दिसंबर को होगा, जबकि अटलजी की प्रतिमा का अनावरण उनकी जयंती 25 दिसंबर को किया जाएगा।

सिरपुर स्थित देवी अहिल्या उद्यान में विवेकानंद की प्रतिमा अगले 50 दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

15 प्रमुख स्थानों पर लेफ्ट टर्न व्यवस्थित किए जाएंगे
इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 15 प्रमुख स्थानों पर लेफ्ट टर्न व्यवस्थित किए जाएंगे।

चौराहों के विकास कार्यों और नगर निगम की आठ पार्किंग साइटों की टेंडर व संचालन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

यातायात विभाग की समीक्षा बैठक हुई
महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में सोमवार को महापौर सभाकक्ष में यातायात विभाग की समीक्षा बैठक हुई।

इसमें यातायात प्रभारी राकेश जैन, पार्षद योगेश गेंदर, पंखुड़ी जैन डोसी, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर सहित विभागीय अधिकारी और कंसलटेंट मौजूद रहे।

महापौर ने सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।

15 दिसंबर तक तैयार होगा पटेल प्रतिमा स्थल
पटेल चौराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

बैठक में महापौर ने यहां चल रहे सिविल वर्क, म्यूरल निर्माण, मूर्ति निर्माण और विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने सभी काम 30 नवंबर तक पूरे करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिमा का लोकार्पण 15 दिसंबर को प्रस्तावित है।

25 दिसंबर को अटलजी की प्रतिमा का अनावरण
दशहरा मैदान परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

यहां प्रतिमा के लिए फुटिंग का काम पूरा हो चुका है और मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया जारी है।

महापौर ने शेष निर्माण कार्य 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि 25 दिसंबर को अटलजी की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण किया जा सके।

सिरपुर उद्यान में 50 दिन में लगेगी विवेकानंद की प्रतिमा
सिरपुर स्थित देवी अहिल्या उद्यान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने का काम अगले 50 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

महापौर ने फुटिंग, सिविल वर्क और मूर्ति निर्माण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को रोजाना प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

नेहरू पार्क में बनेगी चंद्रयान की प्रतिकृति
नेहरू पार्क में एसजीएसआईटीएस कॉलेज के पास निर्माणाधीन चंद्रयान की प्रतिकृति के काम की भी समीक्षा की गई।

महापौर ने अधिकारियों को शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इन 15 स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न
शहर में यातायात का दबाव कम करने और वाहन चालकों को जाम से राहत देने के लिए नगर निगम 15 प्रमुख स्थानों पर लेफ्ट टर्न व्यवस्थित करने और चौराहों के विकास का काम करेगा। बैठक में इन स्थानों पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

खालसा चौराहा
कनाड़िया रोड पर भंडारी रिसोर्ट के पास
खजराना चौराहा
वर्ल्ड कप चौराहा
हाईकोर्ट चौराहा
चाणक्यपुरी चौराहा
लोखंडे ब्रिज चौराहा
नगर निगम चौराहा
एमआर-10 चौराहा
तीन इमली चौराहा
गोपुर चौराहा
रसोमा चौराहा
मृगनयनी चौराहा
सत्यसाईं चौराहा
स्कीम नंबर-54 में किंग्स डेयरी के पास
इसके अलावा हरसिद्धि चौराहे के विकास कार्य पर भी चर्चा की गई।

आठ पार्किंग स्थलों की टेंडर प्रक्रिया की समीक्षा
नगर निगम की आठ पार्किंग साइटों की टेंडर प्रक्रिया और संचालन व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। इनमें महाराजा कॉम्प्लेक्स, सरवटे बस स्टैंड पार्किंग, स्कीम नंबर-54 में सत्यसाईं स्कूल के पास पार्किंग, पालिका प्लाजा, रघुनाथ पेट्रोल पंप पार्किंग, बजाजखाना चौक की बहुमंजिला पार्किंग, कोठारी मार्केट पार्किंग, प्रेमसुख टॉकीज के पास पार्किंग शामिल हैं।

महापौर ने अधिकारियों को पार्किंग स्थलों की टेंडर प्रक्रिया और संचालन व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 11 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 12 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 12 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 12 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 12 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 12 hours ago
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

about 12 hours ago
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

about 12 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 13 hours ago
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

about 13 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 13 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 14 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 14 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 14 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 14 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 14 hours ago
दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!