पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और पुलिस कार्रवाई को चुनौती देते हुए दायर उनकी याचिका अदालत ने खारिज कर दी है।
इससे एफआईआर निरस्त कराने और पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने की उनकी मांग को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।
अब याचिका खारिज होने के बाद उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और जांच की कार्रवाई जारी रहने का रास्ता साफ हो गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से नेहा पच्चीसिया के फरार होने की बात भी सामने आई है।
एक करोड़ की जमीन 18 लाख में कराने का आरोप
नेहा पच्चीसिया सहित चार लोगों के खिलाफ कटनी जिले के कुठला थाने में मामला दर्ज किया गया था। उन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग से जुड़े आरोप हैं।
आरोप है कि हत्या के एक मामले के आरोपी को राहत दिलाने के बदले करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की जमीन 18 लाख रुपये में अपने नाम कराई गई।
यह भी आरोप है कि जमीन हत्या के आरोपी के साथ कथित सौदे के बाद परिचितों के नाम कराई गई थी।
ट्रांसपोर्टर से रिश्वत मांगने का भी आरोप
नेहा पच्चीसिया पर एक ट्रांसपोर्टर से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया गया है। उनके खिलाफ अन्य मामलों की जानकारी भी सामने आई है।
मामले के बाद उनका कार्यालय सील कर दिया गया था और उन्हें डीआईजी कार्यालय में अटैच किया गया था।
फिलहाल नेहा पच्चीसिया के खिलाफ कटनी जिला अदालत में भी मामला चल रहा है। उनकी संपत्ति कुर्क करने और उन्हें फरार घोषित करने की मांग किए जाने की जानकारी है।
हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अब आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!