महिला से 4.55 लाख की साइबर ठगी: डॉलर का लालच देकर फंसाया; इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला को डॉलर भेजने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपए ठग लिए।
पति और बच्चों को अगवा करने की दी धमकी
जब महिला ने और पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने उसके पति और बच्चों को अगवा करने की धमकी तक दे डाली। यह पूरा मामला जून 2025 से फरवरी 2026 के बीच नाका चंद्रवदनी क्षेत्र का बताया जा रहा है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई ठगी की कहानी
पीड़िता की शिकायत पर झांसी रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाका चंद्रवदनी, पूरबियों का मोहल्ला निवासी गीता शाक्य, जो कि गृहिणी हैं, के पास जून 2025 में एक कॉल आया।
कॉल करने वाले युवक ने खुद को इंस्टाग्राम पर ‘हर्षा साईं’ नाम से रील पोस्ट करने वाला सोशल वर्कर बताया। उसने दावा किया कि वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उनके खातों में 10-10 लाख डॉलर ट्रांसफर करता है।
खाते में भेज दिए डॉलर
महिला के मना करने के बावजूद युवक ने कहा कि उसने पहले ही उसके खाते में 10 लाख डॉलर भेज दिए हैं और अब उसे उसकी आधी रकम भारतीय मुद्रा में वापस करनी होगी।
लालच से डर तक पहुंची ठगी
आरोपी की बातों में आकर महिला ने पहले एमपी ऑनलाइन शॉप के जरिए कुछ रकम ट्रांसफर की। इसके बाद ठग ने लगातार कॉल कर दबाव बनाना शुरू किया और अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराने को कहा।
इस तरह महिला से कुल 4.55 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। जब महिला ने आगे पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसका रवैया बदल लिया और पति व बच्चों को उठवाने की धमकी देने लगा। डर के कारण महिला मानसिक रूप से टूटने लगी।
सच्चाई सामने आई तो उड़ गए होश
जब महिला की सारी जमा पूंजी खत्म हो गई और उसने पैसे न होने की बात कही, तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद महिला को शक हुआ। उसने जांच की तो पाया कि न तो उसके खाते में कोई डॉलर आए थे और न ही कोई मदद की गई थी।
तब उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी है। महिला ने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला झांसी रोड थाने भेजा गया।
पुलिस कर रही खातों की जांच
झांसी रोड थाना पुलिस के अनुसार, डॉलर के नाम पर 4.55 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी निकाली जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!