महिला ने फांसी लगाकर दी जान: पति ने गला काटकर किया आत्महत्या का प्रयास; पुलिस कर रही मामले की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खुडैल थाना क्षेत्र के ग्राम बिहाड़िया में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि उसके पति ने धारदार हथियार से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल पति को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले बलराम से हुई थी। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद ज्योति ने अपने दोनों बच्चों को बाहर खेलने भेज दिया और घर के अंदर फांसी लगा ली।
कुछ समय बाद पति बलराम ने भी धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। जब बच्चे वापस घर लौटे तो उन्होंने माता-पिता को गंभीर अवस्था में देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया, जबकि बलराम का एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है।
खुडैल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। घायल पति के बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!