महाकाल मंदिर में महिला श्रद्धालु से मारपीट: रोती-चिल्लाती रही; धक्का देकर बाहर निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में एक महिला श्रद्धालु के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने मुंबई से दर्शन करने आई महिला को जबरन मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया।
महिला रोती-चिल्लाती रही
इस दौरान महिला रोती-चिल्लाती रही और वहां मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए। घटना गुरुवार रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है।
अन्य श्रद्धालुओं को भी बाहर निकाला
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। महिला के साथ खड़े अन्य श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
महिला का आरोप
मुंबई निवासी रेशमा सोनवाड़े अपनी तीन महिला मित्रों के साथ दर्शन लाइन में लगी थीं। महिला का कहना है कि चांदी की पालकी गेट के पास बनी टनल में दर्शन के दौरान पुरुष सुरक्षा गार्ड महिलाओं के कंधे पर हाथ रखकर आगे बढ़ने के लिए दबाव बना रहे थे।
विरोध किया तो की मारपीट
जब उन्होंने इस व्यवहार का विरोध किया तो एक महिला गार्ड को बुलाया गया और इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान चार पुरुष सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे और कई अन्य श्रद्धालुओं को भी धक्का देकर मंदिर से बाहर कर दिया गया। घटना के बाद गेट बंद कर दिए गए, जिससे हंगामा और बढ़ गया।
खराब अनुभव लेकर लौटी श्रद्धालु
महिला श्रद्धालु ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब आठ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसका कहना है कि वह दर्शन नहीं कर सकी और महाकाल मंदिर से बेहद बुरा अनुभव लेकर लौट रही है।
सुरक्षा कर्मियों का पलटवार
वहीं, मंदिर की महिला सुरक्षा कर्मी ने भी श्रद्धालु के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। महिला गार्ड का कहना है कि श्रद्धालु लाइन रोक रही थी और आगे बढ़ने के लिए कहने पर उसने विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि बाहर जाने को कहने पर श्रद्धालु ने महिला गार्ड का गला पकड़ लिया और नाखून से हमला किया, जिससे कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज
फिलहाल महाकाल थाने में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कर ली गई है। घटना में एक महिला सुरक्षा कर्मी के घायल होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!