खबर
Top News

उधार दिए रुपए मांगने पहुंची महिला से मारपीट: जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का भी लगाया आरोप; पुलिस से शिकायत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 12:43 pm
शेयर करें:
उधार दिए रुपए मांगने पहुंची महिला से मारपीट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार रोड स्थित एनके टिम्बर मार्केट में उधार दिए गए एक लाख रुपए वापस मांगने पहुंची महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने परमजीत छावड़ा पर हाथ मोड़ने, धक्का देने, जातिसूचक टिप्पणी करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।

महिला के अनुसार, उसने जनवरी 2025 में नवदीप कौर छावड़ा को एक लाख रुपए उधार दिए थे। उस समय रकम करीब आठ दिन में वापस करने की बात कही गई थी। तय समय बीतने के बाद जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उसे लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ा।

पैसे मांगने पहुंची तो विवाद बढ़ा
महिला का आरोप है कि 20 अगस्त को वह अपनी उधार दी गई रकम वापस मांगने के लिए एन.के. टिम्बर मार्केट पहुंची थी। इसी दौरान परमजीत छावड़ा से उसका विवाद हो गया।

महिला के मुताबिक, बातचीत के दौरान परमजीत ने उसका हाथ मोड़ दिया और धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर गिर गई और उसके हाथ-पैर में चोट आई। शोर सुनकर उसकी सहेली ममता परिहार मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करते हुए उसे उठाया।

जातिसूचक टिप्पणी और धमकी का भी आरोप
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसके खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी की गई। इसके साथ ही दोबारा पैसे मांगने के लिए आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि उसने अपनी रकम वापस मांगने के लिए कई बार संपर्क किया, लेकिन उसे पैसे नहीं लौटाए गए। इसके बाद वह स्वयं रकम मांगने पहुंची थी, जहां विवाद हो गया।

पुलिस से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।

फिलहाल महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस शिकायत में बताए गए घटनाक्रम, चोट और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

1 minute ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

13 minutes ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

17 minutes ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

27 minutes ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

32 minutes ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

36 minutes ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

38 minutes ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

43 minutes ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 1 hour ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 1 hour ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 1 hour ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 1 hour ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

about 1 hour ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

about 1 hour ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

about 1 hour ago
वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

about 1 hour ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

about 2 hours ago
खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा
Top News

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!