अपहरण कर युवती से गैंगरेप: नशीली दवा खिलाकर 11 महीने तक जबरन बनाए संबंध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीय युवती ने 2 से 3 युवकों पर अपहरण कर लंबे समय तक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि उसे शराब और नशीली दवा देकर करीब 11 महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए।
अपहरण कर बनाया बंधक
पीड़िता के अनुसार, वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र की निवासी है। उसने बताया कि 13 फरवरी 2025 की शाम कुछ युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, जहां उसे नशीली दवा और शराब पिलाकर बंधक बना लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने बार-बार उसके साथ जबरदस्ती की।
11 महीने बाद चंगुल से छूटी पीड़िता
युवती का आरोप है कि वह लगातार 11 महीनों तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का शिकार होती रही। किसी तरह 4 जनवरी 2026 को वह आरोपियों के चंगुल से बाहर निकलने में सफल रही और थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बताई।
FIR दर्ज करने की तैयारी
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसे दो दिन तक थाने के चक्कर लगाने पड़े, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सबूतों और तथ्यों की जांच की जा रही है, और जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत तरीके से FIR दर्ज की जाएगी।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान, मेडिकल और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!