नोटिस के बाद भी महारानी रोड पर अवैध बिल्डिंग निर्माण जारी: निगम के भवन अधिकारियों की मिलीभगत से कुएं पर स्लेब डाली शौचालय तोड़े और गली में कब्जा कर हो रहा निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों की मिलीभगत से शहर के व्यस्ततम महारानी रोड पर दो प्लाटों का संयुक्तीकरण कर बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। बिल्डिंग अफसरों से साठगांठ के चलते यहां कुएं पर स्लेब डालकर और सरकारी गली पर अवैध निर्माण कर कब्जा किए जाने की शिकायतें मिलने के बाद भी कार्रवाई न होने से निगम अफसरो की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
नगर निगम जोन-11 के वार्ड-60 में महारानी रोड स्थित प्लॉट नंबर 72 व एक अन्य प्लॉट का संयुक्तीकरण कर करीब ढाई-तीन हजार वर्गफीट में दो अलग-अलग अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। बताया जाता है निर्माणाधीन बिल्डिंग का निर्माण कमर्शियल तौर पर किया जा रहा है।
इससे आसपास के लोग परेशान हो रहे हैं। इसके चलते अब तक कई बार निगम अफसरों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया जाता है निर्माणकर्ता द्वारा निगम से नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया और न ही वैधानिक अनुमति ली गई।
धमकाने के आरोप
निर्माणकर्ता पर आरोप है कि उसने बिल्डिंग के अंदरूनी हिस्से की खाली जमीन, जिसका उपयोग अब तक बाड़े के तौर पर किया जाता रहा, पर शोरूम के नीचे कुएं को स्लेब डालकर बंद कर दिया, जबकि इस कुएं का उपयोग वर्षों से स्थानीय रहवासी करते आ रहे थे। शिकायत करने पर निर्माणकर्ता महेद्र जैन द्वारा धमकाकर चुप करा दिया जाता है।
सार्वजनिक शौचालय भी तोड़े
कुएं सहित पांच सरकारी शौचालयों को तोड़कर आलीशान शोरूम का निर्माण किया जा रहा है। करीब तीन महीने से निर्माण बेरोकटोक जारी है। मामले में निगम जोन-11 के भवन अधिकारी गीतेश तिवारी और भवन निरीक्षक जीशान चिस्ती द्वारा जांच के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सूत्र बताते हैं भवन निरीक्षक जीशान चिस्ती और बिल्डिंग विभाग का दरोगा महेश जोशी कई बार निर्माणस्थल पर पहुंचे, लेकिन साठगांठ के चलते बिना कार्रवाई किए लौट गए।
निर्माण के लिए यह है नियम
निगम के नियमानुसार निर्माण के लिए भवन अनुज्ञा लेनी होती है, लेकिन यहां अफसरों से मिलीभगत कर बिना नक्शा पास कराए निर्माण हो रहा है। ऐसे मामले में शिकायत होने के बाद भवन निरीक्षक को मौके पर पहुंचकर जांच कर पंचनामा बनाकर निर्माण कार्य तत्काल बंद कराना चाहिए।
अपनी कमाई कर अफसर खामोश
बताया जाता है महारानी रोड पर कुआं, शौचालय और गली पर कब्जा कर बनाई जा रही बिल्डिंग के अवैध निर्माण को रोकने के लिए निगम जोन-11 के भवन अधिकारी गीतेश तिवारी ने नोटिस जारी किया, लेकिन निर्माण कार्य निर्बाध जारी है। इससे यह चर्चा होने लगी है कि अफसर अपनी कमाई के लिए निर्माणकर्ता पर नकेल नहीं कस रहे।
निर्माण नहीं रोका तो होगी कार्रवाई... नोटिस जारी कर दिया है। अब निर्माण कार्य किया तो कार्रवाई की जाएगी।- गीतेश तिवारी, भवन अधिकारी, जोन-11
निर्माण रोकने के दिए निर्देश...मैंने मौके पर जाकर निर्माण कार्य बंद करने को कहा है, फिर भी निर्माण जारी रखा तो कार्रवाई होगी। - जीशान चिस्ती, भवन निरीक्षक, जोन-11
संबंधित समाचार

रिटायर्ड बैंक प्रबंधक से मामा-भानजे ने की जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजी:डीसीपी रावत ने मामला गंभीरता से लिया और करवा दी एफआईआर

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर रोक:हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ संबंधित वकील ही देख सकेंगे

स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं:सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफॉर्म जरूरी; ड्रेस कोड बदलने का अधिकार छात्र को नहीं

11 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू:श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक; भीड़ में नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, कंधे पर लेकर दौड़े डॉक्टर

एनजीओ, ट्रस्ट और सोसायटियों पर ऑनलाइन निगरानी:ई-साइन और ऑडिट से कसेगा शिकंजा

MP में फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर:5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 20 में भारी बरसात की चेतावनी

रिजल्ट पर हाई कोर्ट की रोक:शासन से पूछा- अभ्यर्थियों को बुलाने की प्रक्रिया क्या थी?

पेट्रोल से हमला:युवक को जिंदा जलाने की कोशिश; बचाने आए तीन लोग भी झुलसे

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा बयान

राखी से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक:महंगी शक्कर ने बिगाड़ा मिठास का बजट; एक महीने में इतनी हुई महंगी

जमीन पर कब्जे और वसूली के मामलों में गिरफ्तार बदमाश पर बड़ी कार्रवाई:4 करोड़ की संपत्ति की सीज; अवैध शेड के गोदाम-दुकानों के दस्तावेज मिले

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी:न रजिस्ट्री हुई न मिला कब्जा; 4 साल तक कार्रवाई के लिए भटकते रहे पीड़ित

राखी पर मायके जा रही महिला की हादसे में मौत:बाइक के हैंडल में उलझी बैग की बेल्ट; सड़क पर गिरने से गई जान

तालाब में मिला 18 साल की नवविवाहिता का शव:हाथ-पैर से बंधे थे भारी पत्थर; 6 दिन से थी लापता

शहरवासियों के लिए जरूरी खबर:26 अगस्त को रहेगा पानी का संकट; 24 घंटे का शटडाउन, इन इलाकों में असर

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!