क्या पुलिस निकाल पाएगी हिस्ट्रीशीटर विष्णु बमबम का दम: चौकीदार के सीने पर बंदूक अड़ाकर दहशत फैलाने का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

ग्राम धन्नड़ में ऑफिस के दरवाजे और दीवारों पर लिखा- यह जमीन विवादित है
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विष्णु उस्ताद हत्याकांड का आरोपी और करीब तीन दर्जन अपराधों से लदा गैंगस्टर सतीश भाऊ का केस पार्टनर बदमाश विष्णु बमबम विवादित जमीनों की मेटरबाजी कर रहा है।
परसों वह धन्नड़ में करोड़ों की जमीन का मेटर निपटाने पहुंचा और चौकीदार को सीने पर बंदूक अड़ाकर धमकाकर चला गया।
उसके गुर्गों ने वहां स्थित ऑफिस के दरवाजे और दीवारों पर यह जमीन विवादित है भी लिखवाकर दहशत फैलाने की कोशिश की।
मामले में शिकायत हो चुकी है। देखना होगा कि बेटमा पुलिस इस हिस्ट्रीशीटर विष्णु बमबम का दम निकाल पाती है या इस घाव को नासूर बनने का मौका देती है।
धन्नड़ स्थित गौरव मूंगड़ की जमीन के चौकीदार युवराज डाबी को 8 मई की दोपहर चार-पांच गुर्गों के साथ पहुंचे विष्णु पिता मधुसूदन दुबे उर्फ विष्णु बमबम ने सीने पर बंदूक अड़ाकर जातिसूचक गालियां देते हुए गोली मारकर गाड़ने की धमकी दी थी।
युवराज डाबी ने बेटमा पुलिस, एसपी देहात राजेंद्र कुमार व आईजी अनुराग सिंह से लिखित शिकायत की थी। बताया था कि अनिल कराड़े और जितेंद्र सेन उर्फ पटेल ने जमीन गौरव मूंगड़ को धन्नड़ की उक्त जमीन बेची थी।
पैसा लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की और सौदा अन्य से भी कर दिया। जमीन पर कब्जा गौरव मूंगड़ का है। जालसाज अनिल कराड़े और जितेंद्र सेन ने कब्जा खाली कराने की सुपारी विष्णु बमबम को दी है। एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर से जुड़ी शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय पुलिस ने दो दिन बाद भी इस मामले में अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है। इससे बदमाश के हौंसले बढ़ गए और उसके इशारे पर गुर्गे गौरव मूंगड़ की जमीन पर बने ऑफिस के दरवाजे और दीवारों पर बड़े-बड़े अक्षरों में यह जमीन विवादित हैं लिख आए, ताकि लोगों में दहशत फैलाई जा सके।
जल्द करेंगे कार्रवाई
हाल ही में क्षेत्र में एक के बाद एक दो अंधे कत्ल हुए हैं। पुलिस को पूरा ध्यान इन दोनों की जांच में हैं। विष्णु बमबम की शिकायत आई है। जल्द ही शिकायत के तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- मीना कर्णावत (टीआई, बेटमा थाना)
बमबम का आपराधिक रिकॉर्ड
खुड़ैल- 21/16 399, 402 भादंवि
एमजी रोड- 97/07 147, 148, 294, 323, 332, 352 भादंवि
एमआईजी : 325/17 399, 402 भादंवि, 25/27 आर्म्स एक्ट
पलासिया : 273/05 120-बी, 386, 34 भादंवि
पलासिया : 417/13 25 आर्म्स एक्ट
संयोगितागंज : 485/08 506
1331/09 25 आर्म्स एक्ट
बड़वाह : 196/08 25 आर्म्स एक्ट
विष्णु बमबम 2002 में पाटनीपुरा चौराहे के पास हुए इंटक नेता विष्णु उस्ताद हत्याकांड का भी आरोपी रहा है। वह 2010 के दशक में पलासिया थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य हत्या का भी आरोपी रहा है। इसके अलावा भी अन्य अपराध उस पर शहर के विभिन्न थानों में दर्ज है।
संबंधित समाचार

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!