प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा: दोनों को बांधकर हाईवे पर घुमाया; पति-देवर ने पीटा, भीड़ बोली- बारात निकाल रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले के ठीकरी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक में एक महिला और युवक के साथ मारपीट और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति ने उसे युवक के साथ पकड़ने के बाद अपने भाई और भांजे के साथ मिलकर दोनों की पिटाई की। इसके बाद उनके हाथ रस्सी से बांधकर गांव से हाईवे तक घुमाया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला ठीकरी के बरुफाटक क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला के पति को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी थी। दोनों को साथ देखने के बाद विवाद बढ़ गया और पति सहित अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
युवक के कपड़े उतरवाए, दोनों के हाथ बांधे
वायरल वीडियो में युवक बिना शर्ट के दिखाई दे रहा है, जबकि महिला और युवक दोनों के हाथ बंधे नजर आ रहे हैं। शुरुआत में दोनों एक घर के पीछे झाड़ियों के पास खड़े दिखाई देते हैं। कुछ देर बाद वहां भीड़ जमा हो जाती है और उन्हें धमकाते हुए पैदल चलने के लिए कहा जाता है।
इसके बाद दोनों को कीचड़ भरे रास्ते से गांव के बाहर की ओर ले जाया जाता है। इस दौरान कुछ लोग हूटिंग करते हुए ‘बारात निकाल रहे हैं’ जैसी टिप्पणी करते सुनाई देते हैं।
बारिश में हाईवे तक घुमाया, जुट गई भीड़
आरोप है कि महिला और युवक को बारिश के बीच करीब 500 से 700 मीटर तक बांधकर पैदल चलाया गया। इसके बाद उन्हें हाईवे के पास सड़क किनारे एक मैदान में ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने के बजाय वीडियो बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पूरे घटनाक्रम ने कानून हाथ में लेने और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!