खबर
Top News

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल: बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 3:06 pm
शेयर करें:
किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
धार जिले के पीथमपुर में एक किराए के कमरे में 32 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। मृतक की पहचान कृष्णा ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सागर जिले का रहने वाला था। वह पीथमपुर के बगदून थाना क्षेत्र में चौराहे के पास एक मकान में किराए से रहकर मजदूरी करता था। कमरे में उसका शव मिलने की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कृष्णा काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। काफी समय तक कोई हलचल नहीं होने पर मकान मालिक को संदेह हुआ। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो कृष्णा अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल बगदून थाना पुलिस को सूचना दी गई।

बीमारी से मौत होने की आशंका
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शुरुआती जांच में कृष्णा की मौत बीमारी के चलते होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को नगर पालिका के वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सागर से पहुंचे परिजन, सामाजिक संगठन ने की मदद
मृतक के परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे सागर से पीथमपुर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिलने पर बुंदेलखंड सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे। संगठन के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और शव को उनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था में सहयोग किया।


संबंधित समाचार

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया
Top News

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

1 minute ago
4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता
Top News

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

12 minutes ago
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली
Top News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

13 minutes ago
वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

23 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

24 minutes ago
खुद घोंटा लोकतंत्र का गला
Top News

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

35 minutes ago
नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी
Top News

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 1 hour ago
ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा
Top News

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़
Top News

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

about 1 hour ago
ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया
Top News

ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया:दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी
Top News

देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी:उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा

about 1 hour ago
दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा
Top News

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात

about 1 hour ago
होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत
Top News

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प:स्थापना दिवस समारोह में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; पिछले 20-25 सालों में प्रदेश ने तेजी से की प्रगति

about 2 hours ago
गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक
Top News

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक:सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू

about 2 hours ago
नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

about 2 hours ago
रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो
Top News

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

about 2 hours ago
गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
Top News

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

about 2 hours ago
प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई
Top News

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!