ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली: खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली जारी है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित 19 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए।
मंच से नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया।
खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे ज्ञानेश कुमार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पाताल में क्यों न चले जाएं, हम उन्हें वहां से भी खोज लाएंगे। उनके इस बयान के बाद रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल में हारे नहीं, हमें हराया गया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी प्रक्रिया और मतगणना को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में उनकी हार नहीं हुई, बल्कि उन्हें हराया गया। ममता ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और चुनाव की मतगणना को लूटा गया।
उन्होंने कहा, हम छोड़ेंगे नहीं, जिंदगी देंगे, हम लड़ेंगे। ममता ने आरोप लगाया कि लोगों की नौकरियां और अधिकार छीने गए तथा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई। उन्होंने अपने भाषण में मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा पर भी निशाना साधा।
अखिलेश यादव बोले- यूपी वाले विदाई भी अच्छी करते हैं
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा, जो लोग कभी यूपी से आए थे, वो यूपी से ही जाएंगे। यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि विदाई तय है।
रामलीला मैदान का उल्लेख करते हुए अखिलेश ने कहा कि यह रामजी की लीला का मैदान है और जो पाप करता है, उसका नाश होता है। उन्होंने चंदा और चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।
दोपहर 12 बजे शुरू हुआ विपक्ष का मार्च
रैली से पहले विपक्षी दलों का मार्च दोपहर करीब 12 बजे मिंटो जंक्शन से शुरू हुआ और लगभग 3 बजे रामलीला मैदान पहुंचा।
इसके बाद नेताओं ने मंच से SIR के मुद्दे पर अपनी बात रखी। पिछले 25 दिनों में INDIA ब्लॉक इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हुआ है।
इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच विपक्षी दलों ने छह बार प्रदर्शन किए थे।
रविवार की रैली में विपक्षी नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए अपना विरोध जारी रखने का संदेश दिया।
संबंधित समाचार

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया:दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त

देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी:उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!