खबर
Top News

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत: श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 3:06 pm
शेयर करें:
होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन-देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। होटल में फूड वेस्ट चेंबर की सफाई करने उतरे चार लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि सफाई के लिए एक के बाद एक चार लोग चेंबर में उतरे, लेकिन जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश होकर फंस गए। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच से होगी।

घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। चैंबर का गेट बंद होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आई। इसके बाद पास के निर्माण स्थल से कटर मशीन बुलाकर गेट काटा गया। बचाव अभियान करीब डेढ़ घंटे तक चला लेकिन चारों लोगों की सांसें थम चुकी थीं। मृतक कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद और मनोज मीणा हैं। चौथे मृतक की पहचान नहीं हुई।

बचावकर्मी भी चपेट में आए
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है चैंबर में उतरे लोगों को बचाने की कोशिश में अन्य लोग भी चपेट में आ गए।

हेमराज नाम का एक सफाईकर्मी भी चेंबर में उतरा था, लेकिन अंदर घबराहट और बेहोशी महसूस होने पर निकल आया। वहीं, फंसे लोगों को बचाने के लिए चेंबर में उतरे दो अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। बचाव अभियान की निगरानी की। रेस्क्यू के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

लापरवाही का लेंगे संज्ञान

होटल संचालक की लापरवाही सामने आई है। इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। सुनिश्चित करेंगे ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। प्रदीप शर्मा, एसपी

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
हादसे ने चेंबर की सफाई के दौरान अपनाई गई सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चेंबर में उतरने से पहले गैस की जांच की गई थी या नहीं...? सफाईकर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं...? एक बाहर नहीं आया तो बाकी लोग बिना सुरक्षा इंतजामों के एक के बाद एक अंदर क्यों उतरे...? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

लापरवाही नहीं हादसा
चेंबर हर साल मशीनों से ही साफ करवाते हैं। इस बार भी मशीन से ही साफ करवा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति पैर फिसलने से उसमें गिर गया। उसके बचाने के लिए अन्य लोग उतरे थे।

चेतन गुप्ता, संचालक होटल श्री गंगा

फूड वेस्ट चेंबर में हुआ हादसा
होटल में फूड वेस्ट चेंबर की सफाई चल रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। विस्तृत जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। रोशनकुमार सिंह, कलेक्टर

संबंधित समाचार

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता
Top News

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

5 minutes ago
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली
Top News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

6 minutes ago
वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

16 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

17 minutes ago
खुद घोंटा लोकतंत्र का गला
Top News

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

27 minutes ago
नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी
Top News

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

38 minutes ago
ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा
Top News

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़
Top News

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

about 1 hour ago
ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया
Top News

ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया:दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी
Top News

देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी:उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा

about 1 hour ago
दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा
Top News

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात

about 1 hour ago
किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल
Top News

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प
Top News

वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प:स्थापना दिवस समारोह में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; पिछले 20-25 सालों में प्रदेश ने तेजी से की प्रगति

about 1 hour ago
गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक
Top News

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक:सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू

about 2 hours ago
नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

about 2 hours ago
रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो
Top News

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

about 2 hours ago
गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
Top News

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

about 2 hours ago
प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई
Top News

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

about 3 hours ago
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन
Top News

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!