दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा: आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुड़ैल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने चाचा-भतीजे को रास्ते में रोककर जबरन अगवा कर लिया। आरोपी दोनों को नीलगिरी परिसर स्थित खदान पर ले गए और रितिक यादव के बारे में पूछताछ करते हुए डंडों और थप्पड़ों से जमकर मारपीट की।
राहगीरों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से भाग निकले। जाते-जाते बदमाशों ने दोनों के मोबाइल भी तोड़ दिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, रितिक सिंह उर्फ रुद्रसिंह राजपूत निवासी ग्राम बिहाड़िया अपने भतीजे अभिषेक पटेल के साथ बाइक (MP09-QA-9629) से सनन चाय कंपनी जा रहे थे। शिवाजीराव कदम कॉलेज, तिल्लोरखुर्द के पास दो बाइकों पर आए कुणाल उर्फ टीटू गुर्जर, अनुज गुर्जर निवासी ग्राम दूधिया, रोहित चौधरी निवासी तिल्लोर बामन टेकरी और उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया।
कुणाल ने रितिक से पूछा कि क्या वह रितिक यादव को जानता है। रितिक के पहचानने की बात पर हां कहने पर आरोपियों ने दोनों को अलग-अलग बाइक पर जबरन बैठाया और नीलगिरी परिसर स्थित खदान पर ले गए।
वहां उनसे रितिक यादव को छिपाकर रखने के बारे में पूछताछ की गई। दोनों ने जानकारी होने से इनकार किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कुणाल, अनुज, रोहित और उनके साथियों ने डंडों और थप्पड़ों से दोनों को पीटा।
राहगीरों ने छुड़ाया, मोबाइल तोड़कर भागे
मारपीट होते देख राहगीर आनंद यादव और अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी दोनों को छोड़कर भाग निकले। आरोप है कि जाते समय बदमाशों ने चाचा-भतीजे के मोबाइल भी तोड़ दिए।
मारपीट के दौरान उनका पर्स और हाथ की अंगूठी भी गिर गई। इसके बाद दोनों खुड़ैल थाने पहुंचे। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया:दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त

देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी:उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!