ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया: दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी निखिल जैन को दिल्ली से पकड़ा गया है। उसके कब्जे से दो लैपटॉप व 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं। इस मामले में अब तक सात आरोपियों के अलावा फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल और निखिल जैन की गिरफ्तारी हो चुकी है।
क्राइम ब्रांच ने 6 मई को ऊषा नगर साईं नयन अपार्टमेंट के फ्लैट-102 से ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टा संचालित करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी लैपटॉप और मोबाइल के जरिए अलग-अलग वेबसाइट पर ग्राहकों से रकम लेकर सट्टा खिलाते मिले थे।
जांच में सामने आया था कि नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को सट्टेबाजी की आईडी उपलब्ध कराई जाती थी। अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाकर डिजिटल पॉइंट्स के माध्यम से दांव लगवाए जाते थे।
अभिषेक के बाद निखिल तक पहुंची पुलिस... आरोपियों से पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने पहले फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल को गिरफ्तार किया। अब विकास जैन के 33 वर्षीय बेटे निखिल जैन निवासी महालक्ष्मी नगर, दिल्ली को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, निखिल की जेसीबी स्क्वायर पर पार्ट्स की दुकान है।
उसके पास से दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त उपकरणों की जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी की आईडी, डिजिटल हिसाब-किताब और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस पता लगा रही है कि सट्टेबाजी के नेटवर्क में और कौन शामिल हैं तथा रकम किन बैंक खातों के जरिए जमा और ट्रांसफर की जाती थी। क्राइम ब्रांच ने पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4(क) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी:उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब

वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प:स्थापना दिवस समारोह में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; पिछले 20-25 सालों में प्रदेश ने तेजी से की प्रगति

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक:सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!