खुद घोंटा लोकतंत्र का गला: अब सड़कों पर बचाने का ढोंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

अक्षय बम का पाला बदलवाकर मैदान खाली कराने
वाली बीजेपी अब निकाल रही लोकतंत्र यात्रा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर कांग्रेस का करारा तंज, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला संग अक्षय बम की फोटो वायरल होते ही गरमाई सियासत इंदौर में बीजेपी का "लोकतंत्र बचाओ" का नारा इन दिनों सियासी गलियारों में सबसे बड़ा मजाक बन चुका है।
सुभाष नगर से पाटनीपुरा तक निकाली गई "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" यात्रा के जरिए बीजेपी भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन कांग्रेस ने इस ड्रामे की हवा निकालकर रख दी है।
कांग्रेस ने सीधा सवाल दागा है कि जिस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में तानाशाही और गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम का नामांकन जबरन वापस कराया था, वह आज किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई दे रही है।
तंज और सियासी भूचाल की असल वजह वो वायरल तस्वीर है, जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ वही अक्षय कांति बम मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने ऐन वक्त पर पाला बदलकर मैदान से वॉकओवर दे दिया था। जिस घटना को पूरा शहर लोकतंत्र की सरेआम हत्या मान रहा है, उसी कांड के मुख्य किरदार अब बीजेपी के मंच और गाड़ियों की शान बढ़ा रहे हैं।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इस सियासी गठजोड़ का खुलासा करते हुए साफ कर दिया है कि जनता को गुमराह करने के लिए यात्राएं निकालने से पहले बीजेपी नेताओं को शहर की जनता को उस काले अध्याय का हिसाब देना होगा, जब विपक्ष को मैदान से ही गायब कर दिया गया था। यात्रा भले ही सड़कों से गुजर गई हो, लेकिन अक्षय बम के बहाने बीजेपी की किरकिरी का यह सियासी एपिसोड अभी थमने वाला नहीं है।
संबंधित समाचार

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया:दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त

देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी:उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब

वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प:स्थापना दिवस समारोह में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; पिछले 20-25 सालों में प्रदेश ने तेजी से की प्रगति

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक:सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!