वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी: मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विवादों से लगातार घिर रहे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अब पत्रकारों के सवालों से दूरी बना ली है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंत्री खूब बोले। प्रदेश की विकास यात्रा गिनाई, अपने चार दशक के राजनीतिक अनुभव का हवाला दिया और मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प भी दोहराया, लेकिन पत्रकारों के सवालों का सामना करने की बारी आई तो कोई जवाब नहीं दिया। मंच से अपनी बात कहकर उन्होंने कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी की, मगर उन मुद्दों पर चुप्पी बनाए रखी जिनको लेकर उनसे लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं।
विवादों की लंबी फेहरिस्त, जवाब देने से कतरा रहे मंत्री?
कैलाश विजयवर्गीय के लिए पिछले कुछ महीने विवादों से भरे रहे हैं। कभी सार्वजनिक मंच से की गई टिप्पणी पर बवाल हुआ तो कभी पत्रकारों के सवालों पर उनकी प्रतिक्रिया सुर्खियां बनी। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला हो या पार्षद संध्या यादव को लेकर की गई टिप्पणी, हर बार मंत्री को सफाई देनी पड़ी।
हाल ही में भाजपा की रैली के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे द्वारा नगरीय निकायों की कथित महंगी खरीदी को लेकर पोस्टर दिखाने का मामला भी चर्चा में रहा। इस घटनाक्रम में मंत्री की प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठे।
पत्रकारों से एक साल तक दूरी बनाने की बात भी कही थी
सितंबर में इंदौर के एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने जब विजयवर्गीय से सवाल किए थे तो उन्होंने कथित तौर पर एक साल तक मीडिया से बात नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनसे सवाल पूछे जाने की स्थिति बनी हुई है।
स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भी उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर जनप्रतिनिधि सार्वजनिक मुद्दों पर सवालों का सामना करने से क्यों बच रहे हैं?
विकास की बात की, पीछे रह जाने की बात भी स्वीकारी
अपने संबोधन में विजयवर्गीय ने कहा कि वह चार दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और मध्यप्रदेश की विकास यात्रा के साक्षी रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 20 से 25 वर्षों में प्रदेश ने तेजी से प्रगति की है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि विकास के बावजूद मध्यप्रदेश अभी कई राज्यों से पीछे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए विकास की गति और तेज करनी होगी।
मंत्री ने स्थापना दिवस को केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का दिन बताया। प्रदेशवासियों से विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।
मंच पर भाषण, लेकिन सवालों के लिए दरवाजे बंद
विजयवर्गीय ने प्रदेश के विकास और भविष्य की चुनौतियों पर अपनी बात रखी, लेकिन मौजूदा विवादों और शहर के ज्वलंत मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया।
संबंधित समाचार

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!