देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी: उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कानून और नियमों का पालन आम लोगों से कराने वाली कानून व्यवस्था के बीच एक चौंकाने का वाला खुलासा हुआ है, जिसने पुलिस-प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित इथोस विला में शनिवार रात आयोजित पार्टी में जमकर नशाखोरी हुई। वह भी तय समय के बाद तक, यहां कानून के बनाए गए नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
देर रात के बाद तक चली पार्टी
सूत्रों के अनुसार यह पार्टी तय समय के बाद तक चलती रही। पार्टी में शराब, प्रतिबंधित हुक्का और कई और मादक पदार्थों के सेवन की बात भी सामने आई है। इतना ही नहीं पार्टी के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें नशा करते युवक-युवती साफ दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा विधायक के भतीजे का है विला
मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इथोस विला भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला का है। खुद को सनातनी विधायक कहने वाले जनप्रतिनिधि के पारिवारिक सदस्य के इस विला में अलसुबह तक चली पार्टी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रतिबंधित हुक्का पीते नजर आए
पार्टी के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें शासन-प्रशासन द्वारा बैन किए गए हुक्के को पीते हुए देखा जा सकता है। आयोजन के दौरान खुलेआम शराब भी परोसी गई। इसके अलावा प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के सेवन की बात भी सामने आई है।
पुलिस- प्रशासन को भनक तक नहीं लगी
शहर में देर रात पार्टियों के आयोजन को लेकर समय-सीमा निर्धारित होने के बावजूद इथोस विला में देर रात तक पार्टी चलने का दावा किया गया है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में कई घंटे तक आयोजन होता रहा और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली?
यदि पुलिस को जानकारी थी तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई? सवाल यह भी उठ रहा है कि देर रात तक पार्टी करने की अनुमति किसने दी, वहीं यह भी चर्चा है कि पुलिस-प्रशासन से सांठगांठ कर यहां कानून के बनाए नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं।
पहले भी विला की पार्टियों को लेकर 'खुलासा फर्स्ट' कर चुका है खुलासा
गौरतलब है कि 'खुलासा फर्स्ट' पहले भी इथोस विला में आयोजित पार्टियों को लेकर खुलासा कर चुका है। ताजा मामला सामने आने के बाद एक बार फिर विला में होने वाले पार्टियों की निगरानी और पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित समाचार

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया:दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!