वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद: भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा स्थित बगीचा धाम में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान दिए गए उनके कई बयानों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भगवान की भक्ति के बदलते चलन को लेकर की गई टिप्पणी से लेकर भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की कथित तुलना तथा करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' कहने तक के बयानों ने नई बहस छेड़ दी है।
इसी बीच भीम आर्मी नेता दामोदर यादव ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को निशाने पर लिया है। उन्होंने सनातनियों और यादव समाज से उनकी कथाओं का बहिष्कार करने तथा प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन और पुतले जलाने की अपील की है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच बहस तेज हो गई है।
श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी से क्यों नाराज हुए दामोदर यादव?
दरअसल, करैरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित टिप्पणी को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। इसी मामले को लेकर दामोदर यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
दामोदर यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि धार्मिक मंचों से ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए, जिनसे किसी समाज या श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हों। उन्होंने यादव समाज और सनातन धर्म को मानने वाले लोगों से धीरेंद्र शास्त्री की कथाओं का बहिष्कार करने की अपील की। साथ ही प्रदेशभर में विरोध दर्ज कराने और पुतले जलाने की बात भी कही।
दामोदर यादव ने यह भी आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा और कथाओं को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है और चर्चा में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि मीडिया में चर्चा में बने रहने का शौक है तो अच्छे काम करें, अन्यथा अपने बयानों में सुधार लाएं। हालांकि, श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना वाले वायरल वीडियो के पूरे संदर्भ और उस पर धीरेंद्र शास्त्री का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
'भगवानों का भी ट्रेंड आता है', साईं बाबा से नीम करौली बाबा तक का किया जिक्र
इसी रामकथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और बयान चर्चा में आ गया। उन्होंने कहा कि इस संसार में कुछ भी स्थायी नहीं है। यहां तक कि भगवानों के प्रति लोगों की लोकप्रियता और भक्ति के तौर-तरीकों में भी समय के साथ बदलाव आता रहता है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय साईं बाबा के मंदिरों में गुरुवार को श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगती थीं। इसके बाद खाटू श्याम बाबा की लोकप्रियता बढ़ी और अब नीम करौली बाबा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई देता है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यहां कोई भी परमानेंट नहीं है। आज हम कथा कह रहे हैं, कल कोई और कहेगा। भगवानों का भी ट्रेंड आता है। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर धार्मिक आस्था और बदलते भक्ति-रुझानों से जोड़कर देखा जा रहा है।
उन्होंने इस बात को जीवन के दर्शन से जोड़ते हुए लोगों को अपनी इच्छाएं सीमित रखने और जो उपलब्ध है उसमें संतुष्ट रहने की सलाह भी दी। उनका कहना था कि मनुष्य अपनी चाहतों को कम कर ले तो जीवन में सुखी रह सकता है।
करवा चौथ को बताया 'खसम पूजन दिवस', बयान पर भी हुई चर्चा
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का करवा चौथ को लेकर दिया गया बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कथा के दौरान एक श्रद्धालु ने उनसे पूछा कि क्या उसकी नई-नई शादी हुई पत्नी करवा चौथ का व्रत रख सकती है। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' कह दिया।
उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के इस दौर में पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और समर्पण बनाए रखने के लिए व्रत रखना एक संकल्प हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि केवल एक दिन व्रत रखने के बाद बाकी 364 दिन पति को ताने नहीं सुनाने चाहिए।
इस टिप्पणी के बाद भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे बुंदेलखंडी भाषा और हास्य के संदर्भ में लिया, जबकि कुछ ने इस तरह के सार्वजनिक संबोधन पर सवाल उठाए।
बाद में धीरेंद्र शास्त्री ने इस शब्द को लेकर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंडी भाषा में पति को 'खसम' कहा जाता है और उनका आशय किसी का अपमान करना नहीं था।
एक ही कथा के बयानों पर अलग-अलग विवाद
करैरा की श्रीराम कथा के दौरान सामने आए इन बयानों ने धार्मिक आस्था, सामाजिक पहचान और सार्वजनिक मंचों से दिए जाने वाले वक्तव्यों को लेकर नई बहस शुरू कर दी है। एक तरफ भगवानों के प्रति लोकप्रियता को ट्रेंड से जोड़ने वाली टिप्पणी चर्चा में है, तो दूसरी तरफ भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित टिप्पणी पर दामोदर यादव की नाराजगी सामने आई है। वहीं करवा चौथ को लेकर दिए गए बयान पर भी सफाई और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
संबंधित समाचार

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब

वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प:स्थापना दिवस समारोह में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; पिछले 20-25 सालों में प्रदेश ने तेजी से की प्रगति

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक:सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!