वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़: रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के परदेशीपुरा चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी और कथित वसूली को लेकर रोजाना विवाद की स्थिति बन रही है। ऑटो स्टैंड के आसपास वाहनों के संचालन और एजेंटी के नाम पर होने वाली लेनदेन की गतिविधियां अब विवाद की बड़ी वजह बनती नजर आ रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने खुलासा फर्स्ट को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ियों से वसूली को लेकर वाहन चालकों और अन्य लोगों के बीच आए दिन कहासुनी होती है। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता है कि लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगते हैं।
इन विवादों का असर चौराहे की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। दिनभर वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं और जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या रोजाना सामने आती है, लेकिन पुलिस की नियमित मौजूदगी और प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आती।
गाड़ियों की एजेंटी को लेकर बनता है विवाद
परदेशीपुरा चौराहे के आसपास ऑटो स्टैंड पर गाड़ियों की आवाजाही और संचालन को लेकर एजेंटी की व्यवस्था होने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि इसी एजेंटी और कथित वसूली को लेकर आए दिन विवाद होते हैं।
गाड़ियों से पैसे लेने, हिसाब-किताब और संचालन से जुड़े मुद्दों पर वाहन चालकों के बीच बहस शुरू हो जाती है। कई बार यह बहस गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच जाती है। ऐसे में एजेंटी की व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल अब चौराहे पर रोजाना होने वाले विवादों का प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।
वसूली के आरोपों के बीच दिनभर तनाव का माहौल
स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी के नाम पर लगातार वसूली होती है। इसी को लेकर वाहन चालकों और एजेंटी से जुड़े लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनती रहती है।
दिनभर ऐसी गतिविधियां चलने के कारण चौराहे पर तनाव का माहौल बना रहता है। कई बार राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भी इन विवादों का सामना करना पड़ता है।
एजेंटी के विवाद से यातायात भी हो रहा प्रभावित
एजेंटी को लेकर होने वाली कहासुनी और मारपीट का असर चौराहे की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। ऑटो स्टैंड के आसपास दुकानें और बेतरतीब खड़े वाहन सड़क की जगह घेर लेते हैं।
विवाद के दौरान वाहनों की आवाजाही और ज्यादा प्रभावित हो जाती है। नतीजतन चौराहे पर रोजाना जाम लगता है। वाहन चालकों को निकलने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता है। आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।
दिनभर विवाद, लेकिन पुलिस की मौजूदगी पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि परदेशीपुरा चौराहे पर एजेंटी और वसूली को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। दिनभर यहां कहासुनी और मारपीट की स्थिति बनती रहती है।
इसके बावजूद पुलिस की नियमित निगरानी नजर नहीं आती। लोगों का सवाल है कि जब एक ही स्थान पर रोजाना विवाद हो रहे हैं तो वहां स्थायी पुलिस व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही? यदि पुलिस की नियमित मौजूदगी रहे और एजेंटी के नाम पर कथित वसूली की जांच हो तो विवादों पर नियंत्रण लगाया जा सकता है।
संबंधित समाचार

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया:दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त

देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी:उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!