खबर
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 4:01 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस ने विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया है। पुलिस आयुक्त के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शहर के सभी जोन में पुलिस टीमें सक्रिय होकर संवेदनशील और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इसी कड़ी में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पैदल भ्रमण (फुट पेट्रोलिंग) कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही अवैध पटाखों के विक्रय और भंडारण की भी जांच की। इसके अलावा प्रतिबंधित कार्बाइड गन जैसी खतरनाक सामग्री के अवैध कारोबार, उपयोग और भंडारण को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

मोहल्ला मीटिंग कर लोगों को किया जागरूक
पुलिस टीमों ने पैदल भ्रमण के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में रहवासियों के साथ मोहल्ला मीटिंग भी आयोजित की। इसमें लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने रहवासियों से दीपावली के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों से दूर रहने की समझाइश
पुलिस ने लोगों को विशेष रूप से समझाया कि कार्बाइड गन जैसी प्रतिबंधित और खतरनाक सामग्री का इस्तेमाल न करें। इसके क्रय-विक्रय और भंडारण से भी बचें। साथ ही अवैध पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।

क्राइम वॉच हेल्पलाइन पर दे सकते हैं सूचना
इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध पटाखों के कारोबार या प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के भंडारण की जानकारी मिलने पर संबंधित पुलिस थाने अथवा क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचना दें।

पुलिस का कहना है कि दीपावली का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। पुलिस ने लोगों से प्रतिबंधित सामग्री के उपयोग से बचने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।



संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

less than a minute ago
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी
Top News

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

9 minutes ago
वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक
Top News

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

13 minutes ago
दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा
Top News

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

15 minutes ago
दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा
Top News

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

24 minutes ago
7 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Top News

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

38 minutes ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी
Top News

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

about 1 hour ago
आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया
Top News

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

about 1 hour ago
4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता
Top News

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

about 1 hour ago
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली
Top News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

about 2 hours ago
खुद घोंटा लोकतंत्र का गला
Top News

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

about 2 hours ago
नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी
Top News

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा
Top News

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़
Top News

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

about 2 hours ago
ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया
Top News

ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया:दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी
Top News

देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी:उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा

about 2 hours ago
दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा
Top News

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात

about 2 hours ago
किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल
Top News

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!