गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक: सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए इंदौर के चार प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। हाईकोर्ट की ओर से गठित समिति ने रसोमा, एलआईजी, लेंटर्न और हुकुमचंद घंटाघर चौराहे पर नया ट्रैफिक पैटर्न लागू करने का टेस्ट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत लेफ्ट टर्न को फ्री रखा जाएगा और रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाएगी।
शनिवार को अतिरिक्त महाधिवक्ता राहुल सेठी की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में प्रशासन, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने शहर की यातायात समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद चार चौराहों को प्रयोग के लिए चुना गया। यहां यातायात में बाधा बन रहे स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
समिति के अनुसार, इन चौराहों पर लेफ्ट टर्न की ओर सबसे ज्यादा जाम लगता है। ऐसे में लेफ्ट साइड को खाली रखने और रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों को रोकने पर जोर दिया जा रहा है। इस प्रयोग के नतीजों की समीक्षा की जाएगी। यदि व्यवस्था सफल रहती है तो इसे शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी लागू किया जा सकता है।
समिति ने पुरानी यातायात सुधार समिति की रिपोर्ट भी मंगवाई है। इसके अलावा हर महीने यातायात जागरूकता अभियान चलाने पर विचार किया जा रहा है। समिति की अगली बैठक 10 नवंबर को होगी।
इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी याचिकाओं पर हाईकोर्ट में 30 नवंबर को सुनवाई प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस दौरान समिति यातायात सुधार के प्रयासों और नए प्रयोग की प्रगति रिपोर्ट पेश कर सकती है।
इन चार चौराहों पर होगा प्रयोग
रसोमा चौराहा, एलआईजी चौराहा, लेंटर्न चौराहा और हुकुमचंद घंटाघर चौराहा।
सात सदस्यीय समिति में कौन-कौन शामिल?
समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त महाधिवक्ता राहुल सेठी कर रहे हैं। इसमें शासकीय अधिवक्ता डॉ. अमित भाटिया, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, इंदौर स्मार्ट सिटी के सीईओ, डीसीपी ट्रैफिक और आईआईटी दिल्ली के सिविल इंजीनियर अंशुल अग्रवाल शामिल हैं।
संबंधित समाचार

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर

ऑनलाइन क्रिकेट तथा कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क में एक और धराया:दिल्ली से पकड़ाया सटोरिया दो लैपटॉप और तीन मोबाइल जब्त

देखिये वीडियो, विधायक के पारिवारिक सदस्य के विला में हुई नशे की पार्टी:उड़ाई नियमों की धज्जियां; चौंकाने वाला हुआ खुलासा, प्रतिबंधित नशे का भी जमकर हुआ सेवन, पुलिस प्रशासन बना अंधा-बहरा, खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है इस विला को लेकर खुलासा

दोस्त का पता पूछकर चाचा-भतीजे को अगवा कर पीटा:आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात

किराए के कमरे में रहने वाले का हुआ यह हाल:बीमारी से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

होटल के चेंबर में 4 लोगों की मौत:श्रीगंगा होटल में दिल दहलाने वाला हादसा, दो बचावकर्मियों की हालत खराब

वीडियो देखिये, MP को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना संकल्प:स्थापना दिवस समारोह में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय; पिछले 20-25 सालों में प्रदेश ने तेजी से की प्रगति

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!