बीयर बार में क्यों हुआ हंगामा और फायरिंग: तीन युवकों ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट; वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
बीयर बार में जमकर हंगामे के बाद फायरिंग की घटना के बाद अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। जानकारी के अनुसार जब कर्मचारियों ने शराब पीने आए तीन युवकों से चखने के पैसे मांगे तो विवाद हो गया।
कर्मचारियों के साथ की मारपीट
इसके बाद वहां आए युवकों ने अनाप-शनाप बिल बनाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। बीयर बार में तोड़फोड़ के साथ बदमाशों ने फायरिंग भी की।
घटना सीसीटीवी में कैद
यह पूरी घटना बीयर बार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बीयर बार गोला का मंदिर थाना इलाके में है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तीन आरोपियों को पकड़ा
सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने घटना के संबंध में बताया कि दूर्वा बीयर बार में झगड़ा हुआ है। मारपीट और तोड़फोड़ की गई है। मामला दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।
संबंधित समाचार

रिटायर्ड BSF जवान ने ससुर-दामाद को गोलियों से भूना:15 से 20 राउंड फायरिंग की; एक की मौत, इलाके में फैली दहशत

खाई में गिरा पिकअप वाहन 3 मजदूरों की मौके पर मौत:तिलस्वा घाट पर हादसा

ट्विशा केस में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल:सीबीआई ने जांच डायरी में बताईं खामियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां शिप्रा को अर्पित की 351 फीट लंबी चुनरी:समारोह में नौसेना के बैंड की मनमोहक प्रस्तुति और पुस्तकों का हुआ विमोचन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!