शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल: 300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के दावों के बीच सरवटे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। यहां बसों की बेतरतीब आवाजाही, सड़क किनारे खड़ी खाली बसें और अस्थायी दुकानों के कारण रोजाना जाम लग रहा है।
300 मीटर का सफर तय करने में 15 मिनट लगा रहीं बसें
हालात ऐसे हैं कि सरवटे बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक महज 300 मीटर का सफर तय करने में बसों को 10 से 15 मिनट तक लग रहे हैं। सुबह से रात तक इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक जाम में फंसकर परेशान होते हैं।
हर 5 से 10 मिनट में निकल रही बसें, सड़क पर ही तलाशती हैं सवारियां
सरवटे बस स्टैंड से उज्जैन सहित दूसरे शहरों के लिए हर 5 से 10 मिनट में यात्री बसें रवाना होती हैं। कई बस चालक स्टैंड से बाहर निकलने के बाद मुख्य सड़क पर ही रुककर सवारियों का इंतजार करते हैं।
इस दौरान पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। बसों को आगे बढ़ने में भी परेशानी होती है। सरवटे से रेलवे स्टेशन, छोटी ग्वालटोली और मधुमिलन चौराहे तक यातायात प्रभावित रहता है।
सड़क किनारे दुकानें और खाली बसें भी बन रहीं मुसीबत
सरवटे बस स्टैंड के बाहर 20 से 25 खाली बसें अनावश्यक रूप से खड़ी रहती हैं। कई बसों की सड़क पर ही सफाई की जाती है। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ अस्थायी दुकानें लगी हुई हैं।
महाराष्ट्र और गुजरात सहित दूसरे राज्यों की खाली सरकारी बसें भी यहां खड़ी दिखाई देती हैं। इससे सड़क की उपलब्ध जगह और कम हो जाती है। नगर निगम की कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है।
एक किलोमीटर के दायरे में कई जगह जाम
सरवटे बस स्टैंड से निकलने वाली बसों के कारण छोटी ग्वालटोली, मधुमिलन, पटेल ब्रिज के नीचे, रेलवे स्टेशन के सामने, आरक्षण कार्यालय और एमवायएच के गेट के आसपास यातायात प्रभावित होता है।
बसें पटेल ब्रिज के नीचे रुककर सवारियां भरती हैं और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ती हैं। रेलवे स्टेशन से आगे छोटी ग्वालटोली और मधुमिलन पहुंचने में भी अतिरिक्त समय लग रहा है। इस पूरे क्षेत्र में रोजाना 100 से ज्यादा बसों की आवाजाही होती है।
एमवायएच के सामने भी बना लिया अघोषित बस स्टॉप
मधुमिलन चौराहे से एमवायएच की तरफ जाने वाले मार्ग पर मोड़ के पास बसों का अघोषित स्टॉप बन गया है। यहां खंडवा, खरगोन, महू और पीथमपुर की बसें सवारियां बैठाने के लिए बीच सड़क पर रुकती हैं।
एमवायएच के मुख्य द्वार के सामने भी यही स्थिति देखने को मिलती है। खास बात यह है कि आसपास यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहने के बावजूद बसों की मनमानी पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
जूनी इंदौर अंडरब्रिज के पास भी अवैध पार्किंग
जूनी इंदौर रेलवे अंडरब्रिज के पास भी बसों का अनधिकृत ठहराव बना हुआ है। पटेल ब्रिज के नीचे बने तीनों बोगदों के आसपास बसों और चार पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
बसें शहर के भीतर लंबे समय तक रुकती हैं और बाद में समय की भरपाई के लिए तेज गति से दौड़ाई जाती हैं, जिससे यातायात सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।
अधिकारी बोले- नगर निगम के साथ चलाएंगे अभियान
इस मामले में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक विक्रम रघुवंशी ने बताया कि सरवटे बस स्टैंड पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में नगर निगम के साथ मिलकर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) शुरू होने से करीब 100 बसों का संचालन वहां से शुरू हो चुका है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!