ड्रग्स पर दहाड़ सट्टेबाजी पर चुप्पी क्यों: टी-20 वर्ल्ड कप में होगा करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा
KHULASA FIRST
संवाददाता

कार्रवाई में पिछले बार की तरह ठंडी न रह जाए क्राइम ब्रांच
साल 2025 में क्रिकेट सट्टेबाजों पर नाममात्र की कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स को युवा पीढ़ी के लिए नासूर बताकर लगातार ढोल-नगाड़ों के साथ कार्रवाई करने वाली क्राइम ब्रांच क्रिकेट सट्टेबाजी के मैदान में आते ही बैकफुट पर क्यों दिखाई देती है। ये बात समझ से परे है, जबकि सट्टेबाजी भी युवा पीढ़ी के लिए नासूर है। हकीकत ये है कि साल 2025 में क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट सट्टे पर महज तीन कार्रवाइयां की, जबकि थानों ने दोगुनी यानी छह कार्रवाई कर क्राइम ब्रांच की कथित सक्रियता की पोल खोल दी। आज सट्टा गली-चौराहों पर नहीं, बल्कि इंटरनेट के जरिए मोबाइल स्क्रीन के भीतर पल रहा है। ऐसे में तकनीकी संसाधनों से लैस क्राइम ब्रांच से कार्रवाई की उम्मीद है।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, ऊंट के मुंह में जीरा
5 मार्च को क्राइम ब्रांच ने उषागंज छावनी से हिमांशु खंडेलवाल (महावीर नगर), रवींद्र गौतम (गोंडा, यूपी), विवेक (भरतपुर, राजस्थान), अमित मंडल, कृष्णा कुमार (मधुबनी, बिहार) और कन्हैया पांडे (छपरा) को गिरफ्तार किया था। आरोपी वरुण आनलाइन हब लिंक के जरिए गैमिंग एप से सट्टा खिलाते थे।
9 मार्च को स्कीम नंबर 78 स्थित मंगलम अपार्टमेंट के एक फ्लैट से रवि चौधरी (बड़नगर, उज्जैन), मोहित नागल, सचिन यादव (बड़नगर-उज्जैन), निलेश पाटीदार, विशाल यादव (रतलाम), सतीश सुथार (राजस्थान) और साहिल खान (एमआर-10) को पकड़ा था।
आरोपी ‘विन जॉय डॉट कॉम’ और ‘रिबेल 24 डॉट कॉम’ के जरिए ग्राहकों को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट मैच का सट्टा खा रहे थे। बाद में 25 अप्रैल को गिरोह के सरगना मयंक मूलचंदानी (बड़नगर-उज्जैन) और साथी यश भाना (मंदसौर) को प्रयागराज (यूपी) से गिरफ्तार किया था।
4 मई को क्राइम ब्रांच ने छोटा बांगड़दा स्थित सेक्टर-ई नरीमन सिटी कॉलोनी में दबिश देकर अभय शर्मा (27) निवासी लोकनायक नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था।
सालभर में थाना पुलिस ने की छह कार्रवाई
30 मार्च को राजेंद्र नगर पुलिस ने मनीष पिता कैलाशचंद्र तिवारी निवासी प्रिकांको कॉलोनी को विज्ञान नगर से क्रिकेट का सट्टा लेते पकड़ा था।
मई में ही लसूड़िया पुलिस ने स्कीम 136 स्थित एक फ्लैट से वेब साइट के जरिए आईडी बांटकर क्रिकेट का सट्टा खाते माधव बंसल, तीर्थ सैनी, नितिन उर्फ लखन तेली, राहुल राठौर, देवेंद्र सिंह चौहान, विशाल, लक्ष्य सैनी और अंकित प्रजापति को पकड़ा था। आरोपी फर्जी नामें से ली सिम कार्ड से सट्टा खा रहे थे।
20 मई को जूनी इंदौर पुलिस ने खातीवाला टैंक मीनाक्षी बिल्डिंग से आईपीएल मैच का आनलाइन सट्टा खाते चंद्रप्रकाश चौहान (ग्राम खारवा-खंडवा), लोकेंद्र पिता सुरेश यादव, अजय पिता दिनेश यादव, रविराज पिता तेजपाल चौहान, शक्तिराज पिता रामपाल तोमर (ग्राम गुराड़िया-खरगोन) और प्रेमसागर पिता मुरली मनोहर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया था।
21 सितंबर को द्वारकापुरी पुलिस ने मनीष मोदी और पंकज सोनी को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का सट्टा खाते रंगेहाथ पकड़ा था।
17 अक्टूबर को कनाड़िया पुलिस ने राजेश उर्फ लक्की और सागर उर्फ बंटी को सर्व संपन्न नगर (कनाड़िया) स्थित प्रतिक्षा अपार्टमेंट में बैठकर क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खाते गिरफ्तार किया था।
28 अक्टूबर को तिलक नगर पुलिस ने गोयल रीजेंसी में डॉक्टर बीएल अहिरवार के मकान में दबिश देकर हरि पिता राधेश्याम गोयल निवासी ऑरेंज ऑडिसी मल्टी नौलखा और रोहित पिता गोवर्धन अग्रवाल निवासी 60 फीट रोड को क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खाते पकड़ा।
पैनी नजर है, सूचना दें कार्रवाई होगी... सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाती है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की सट्टेबाजी पर पैनी नजर है। किसी को सट्टेबाजी की जानकारी हो तो वह भी क्राइम ब्रांच में सूचना दे सकता है या मुझे मेरे मोबाइल नंबर 75876-32008 पर सूचना दे सकता है। संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार त्रिपाठी (डीसीपी, क्राइम ब्रांच)
संबंधित समाचार

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!