आरक्षक का सिर क्यों फोड़ दिया: किसने कहा- पुलिस ने सरकार को डिब्बे में डाल रखा है; टीआई ने किया पलटवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
रन्नौद थाने के बाहर शनिवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान काटे गए चालान को लेकर खासा विवाद हो गया।
भीड़ ने आरक्षक को पीटा, वर्दी फाड़ी
जानकारी के अनुसार विवाद इतना बढ़ा कि भीड़ ने आरक्षक के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया।
पुलिस पर मारपीट का आरोप
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके साथ ही थाने का घेराव कर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे मौके पर
घटनाक्रम के चलते रात करीब 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। धरना रात ढाई बजे तक चला।
पुलिस को लिया आड़े हाथों
भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने पुलिस अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए थाना प्रभारी और एसडीओपी से कहा- "आपने भाजपा और उसकी सरकार को डिब्बे में डाल रखा है। इतनी चालानी कार्रवाई कर रहे हो कि मुझे मुंह छुपाकर निकलना पड़ रहा है।"
टीआई ने रखा अपना पक्ष
आरोपों पर रन्नौद थाना प्रभारी ने कहा, "अगर एक प्रतिशत भी गलती मेरी पाई जाती है तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। पूरे परिसर में कैमरे लगे हैं, आप देख सकते हैं।"
यह है मामला
शनिवार शाम रन्नौद थाने के बाहर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी म्याना क्षेत्र निवासी मनोज जाटव अपनी कार से वहां पहुंचे। कार में उनकी गर्भवती पत्नी और अन्य लोग थे। पुलिस ने सीट बेल्ट और दस्तावेजों की जांच कर चालान काट दिया।
मारपीट में बदली कहासुनी
इसी दौरान मनोज का साला निलेश जाटव (निवासी रन्नौद) अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और विरोध करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!