क्यों कर दी थी बेटे और बेटी की हत्या: किस कारण था पत्नी से नाराज पति; कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
पांच वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या करने वाले पिता को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। आरोपी पत्नी के मायके जाने से नाराज था।
दोहरे आजीवन कारावास की सजा
कोर्ट ने निर्दयी पिता को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी जादू पिता लिमडा (35) निवासी लालमाटी, ग्राम जामली, जिला खंडवा है।
इस अदालत ने सुनाया फैसला
पंधाना थाना क्षेत्र के इस जघन्य प्रकरण में प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश उत्सव चतुर्वेदी की अदालत ने आरोपी को कठोर दंड से दंडित किया।
बालक और बालिका की हत्या कर दी थी
आरोपी जादू पिता लिमडा ने बालक अरुण उर्फ वरुण और बालिका सुनीता की हत्या कर दी थी। अलग-अलग आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
सात साल पहले हुई थी शादी
आरोपी जादू की शादी करीब 7 साल पहले सिंदूर बाई से हुई थी। दोनों के दो बच्चे थे-5 वर्षीय वरुण और 3 वर्षीय सुनीता।
मायके चली गई थी पत्नी
घटना से करीब 10-12 दिन पहले आरोपी की पत्नी मायके चली गई थी। दोनों बच्चे आरोपी के पास थे।
गांव जाने का कहकर बच्चों को ले गया
5 मार्च 2023 को करीब 1.30 बजे आरोपी बाइक पर दोनों बच्चों को लेकर ग्राम अंबाखेड़ा जाने की बात कहकर निकला, लेकिन शाम को वह अकेला घर लौट आया।
बच्चे नहीं पहुंचे तो हुई शंका
अगले दिन जब बच्चे अंबाखेड़ा नहीं पहुंचे हैं, तो परिजनों को शंका हुई। बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
सख्ती से पूछताछ में उगला सच
पुलिस जांच के दौरान जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल करते बताया कि जंगल में सुनसान जगह पर पत्थर से बच्चों की छाती पर वार कर हत्या कर दी।
बच्चों के शवाें को पत्तों से ढंक दिया
इसके बाद दोनों शवों को एक साथ रखकर खाखरे के पत्तों से ढंक दिया और बाइक से घर लौट आया। पुलिस ने जंगल से दोनों बच्चों के शव बरामद किए, हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर जब्त किया गया।
कोर्ट ने सुनाई सजा
सुनवाई के दौरान सभी साक्ष्य, गवाह और वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!