पाकिस्तानी नहीं, हरियाणा में बनी है यह क्रीम: शहर में कार्रवाई के बाद नया दावा; पैकेट पर उर्दू में 'इंडिया' लिखे होने से जांच में उलझन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पाकिस्तान की कथित 'किडनी किलर' गोरी क्रीम को लेकर इंदौर में हुई कार्रवाई के बाद अब दुकानदारों और डिस्ट्रीब्यूटर ने नया दावा किया है।
उनका कहना है कि जांच के दौरान जिन दुकानों और एजेंसी से क्रीम मिली है, वह पाकिस्तान में बनी नहीं, बल्कि हरियाणा की कंपनी की पैंटा गोरी ब्यूटी क्रीम है।
व्यापारियों ने अपने दावे के समर्थन में GST बिल, मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस, ब्रांड रजिस्ट्रेशन और लैब टेस्टिंग रिपोर्ट होने की बात कही है।
हालांकि, उत्पाद की पैकेजिंग पर उर्दू लिपि में 'इंडिया' लिखा होना और नाम-पैकिंग में समानता कई सवाल खड़े कर रही है।
ऐसे में अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि जब्त क्रीम वास्तव में किस कंपनी की है, उसकी पैकेजिंग अधिकृत है या नहीं और उसमें इस्तेमाल किए गए तत्व सुरक्षित हैं या नहीं।
क्रीम के पैकेट पर निर्माता के रूप में Penta Goree Cosmetics का नाम दर्ज है। साथ ही पता 721, सेक्टर-1, हुडा, शाहाबाद मारकंडा, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा लिखा है। दुकानदारों का दावा है कि उनके पास इसी कंपनी की क्रीम उपलब्ध थी।
दूसरी ओर, पैकेट पर अंग्रेजी में 'Made in India' लिखने के बजाय उर्दू लिपि में 'انڈیا' लिखा होना संदेह पैदा कर रहा है। उत्पाद के नाम और पैकेजिंग की समानता के कारण यह भी जांच का विषय है कि पैकेट कंपनी की अधिकृत डिजाइन के अनुसार तैयार किया गया है या किसी अन्य उत्पाद की नकल है।
पद्मश्री एजेंसी के संचालक आशीष पाटनी के मुताबिक, ड्रग विभाग की टीम गुरुवार शाम करीब 6 बजे एजेंसी पहुंची थी। अधिकारियों ने गोरी क्रीम के स्टॉक की जानकारी मांगी। पाटनी ने टीम को उपलब्ध स्टॉक के साथ कंपनी के बिल, GST रिकॉर्ड, ब्रांड रजिस्ट्रेशन और अन्य दस्तावेज दिखाए।
उनके अनुसार, जांच रात करीब 10:30 बजे तक चली। इस दौरान टीम ने 315 पीस जब्त किए। अगले दिन उन्हें कोर्ट बुलाया गया, जहां अधिकारियों ने संबंधित उत्पादों की कस्टडी ली। अब विभाग इनके सैंपल की जांच कराएगा।
पाटनी का कहना है कि एजेंसी के पास मुख्य रूप से हरियाणा में बनी पैंटा गोरी क्रीम का स्टॉक था। उन्होंने इसी साल जनवरी से इसका कारोबार शुरू किया था। उनके मुताबिक, महीने में करीब 100 से 125 पीस की बिक्री होती है।
रानीपुरा के छोगालाल उस्ताद मार्ग स्थित कॉस्मेटिक दुकान के संचालक अलकेश वाधवानी ने भी क्रीम को भारतीय उत्पाद बताया है। उनका कहना है कि पैकेट पर निर्माता का पता और मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस नंबर दर्ज है।
वाधवानी के मुताबिक, ड्रग इंस्पेक्टर वरुण कुमार राय के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम दुकान पहुंची थी। करीब दो घंटे तक जांच चली। टीम ने चार पीस सैंपल के लिए मांगे, जिनमें से तीन अपने साथ ले गई। दुकानदार का दावा है कि अधिकारियों ने सैंपल पर सील लगाई थी। उन्होंने बिल, GST रिकॉर्ड और जांच के दौरान की CCTV फुटेज उपलब्ध होने की बात भी कही है।
जांच में पांच अहम सवाल
- 315 पीस में कौन-सा उत्पाद कितना था? पद्मश्री एजेंसी से जब्त 315 पीस में भारतीय बताई जा रही क्रीम और कथित पाकिस्तानी क्रीम की वास्तविक संख्या स्पष्ट होना बाकी है।
- पैकेट पर उर्दू में इंडिया क्यों लिखा है? हरियाणा में निर्मित होने के दावे के बावजूद पैकेजिंग पर उर्दू लिपि का इस्तेमाल जांच का विषय है।
- क्या दस्तावेज निर्माता की पुष्टि करते हैं? GST बिल खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड बताते हैं, लेकिन निर्माता और उत्पाद की वास्तविक पहचान की पुष्टि के लिए दस्तावेजों का मिलान जरूरी है।
- क्या क्रीम सुरक्षित है? ब्रांड रजिस्ट्रेशन या मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस अपने आप उत्पाद की सुरक्षा साबित नहीं करते। इसके लिए क्रीम में मौजूद रसायनों और अन्य तत्वों की लैब जांच जरूरी है।
- शहर में कितनी जगह हो रही बिक्री? डिस्ट्रीब्यूटर के मुताबिक, महीने में 100 से 125 पीस बिकते हैं। विभाग को शहर में इसकी सप्लाई और बिक्री का पूरा नेटवर्क भी जांचना होगा।
पाकिस्तानी क्रीम को लेकर किडनी पर असर की आशंका
पाकिस्तान की गोरी क्रीम को लेकर चिंता की वजह इससे जुड़ी किडनी संबंधी शिकायतें हैं। पहले सामने आई जानकारी में 18 महिलाओं की किडनी प्रभावित होने का मामला बताया गया था। इसी कारण उत्पाद की सही पहचान के साथ उसमें मौजूद रसायनों की जांच भी महत्वपूर्ण है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!