खबर
Top News

धार्मिक नगरी के प्रसिद्ध मंदिर में VIP दर्शन पर रोक: इतने रुपए की रसीद बंद; गर्भगृह में प्रवेश भी प्रतिबंधित, अब सामान्य कतार में होंगे दर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 नवंबर 2026, 1:02 pm
शेयर करें:
धार्मिक नगरी के प्रसिद्ध मंदिर में VIP दर्शन पर रोक

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध श्री कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। मंदिर में संचालित 500 रुपए की VIP शीघ्र दर्शन रसीद व्यवस्था फिलहाल बंद कर दी गई है।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। अब बाबा कालभैरव के दर्शन करने आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार में लगकर ही दर्शन करना होंगे।

विशेष बात यह है कि यह प्रतिबंध केवल शनिवार और रविवार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामान्य दिनों में भी भीड़ की स्थिति को देखते हुए लागू रहेगा।

मंदिर में पिछले कुछ दिनों से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव बढ़ गया है।

स्थिति यह हो गई कि 500 रुपए की VIP दर्शन रसीद लेने वाले श्रद्धालुओं को भी कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा था।

जिस सुविधा को श्रद्धालुओं को कम समय में दर्शन कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, उसका लाभ भीड़ के कारण नहीं मिल पा रहा था। इसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल विशेष दर्शन व्यवस्था पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

500 रुपए की रसीद लेकर भी नहीं मिलेंगे VIP दर्शन
कालभैरव मंदिर में कुछ महीने पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 500 रुपए की शीघ्र दर्शन व्यवस्था शुरू की गई थी।

इसके तहत रसीद लेने वाले श्रद्धालुओं को सामान्य कतार से अलग विशेष व्यवस्था के माध्यम से दर्शन कराए जाते थे। इस सुविधा में श्रद्धालुओं को गर्भगृह तक पहुंचकर बाबा कालभैरव के दर्शन करने का अवसर मिलता था। वहीं सामान्य श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क दर्शन की व्यवस्था पहले की तरह जारी थी।

शुरुआत में इस व्यवस्था से उन श्रद्धालुओं को राहत मिली थी, जो कम समय में दर्शन करना चाहते थे। लेकिन नवंबर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही VIP और सामान्य दर्शन व्यवस्था को एक साथ संचालित करना मुश्किल होने लगा।

13 नवंबर को मंदिर में काफी अधिक भीड़ रही। इस दौरान VIP रसीद लेने वाले कुछ श्रद्धालुओं को भी दर्शन के लिए तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

ऐसे में 500 रुपए खर्च करने के बावजूद श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। VIP और सामान्य कतारों के बीच भीड़ को नियंत्रित करना भी चुनौती बन रहा था।

इसके बाद मंदिर प्रशासन ने 500 रुपए वाली रसीद व्यवस्था को फिलहाल बंद करने का फैसला लिया है। अब अगले आदेश तक इस सुविधा का लाभ श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा।

गर्भगृह में प्रवेश पर भी लगाई रोक
VIP दर्शन व्यवस्था बंद करने के साथ ही मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। अब श्रद्धालु गर्भगृह के भीतर जाकर पूजा-अर्चना नहीं कर सकेंगे। उन्हें निर्धारित स्थान से ही बाबा कालभैरव के दर्शन करने होंगे।

मंदिर कर्मचारी के अनुसार, गर्भगृह में प्रवेश बंद करने की व्यवस्था तहसीलदार के निर्देश पर लागू की गई है। इसका प्रमुख उद्देश्य मंदिर के भीतर भीड़ को नियंत्रित करना और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

दरअसल, गर्भगृह का क्षेत्र सीमित है। यहां एक साथ अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से आवाजाही प्रभावित होती है। विशेषकर भीड़ वाले दिनों में श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश कराने और बाहर निकालने में परेशानी आती है। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए गर्भगृह में प्रवेश सीमित करना जरूरी माना गया है।

शनिवार-रविवार ही नहीं, सामान्य दिनों में भी लागू रहेगी रोक
पहले कालभैरव मंदिर में शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए VIP दर्शन रसीद जारी करने पर रोक लगाई जाती थी।

इन दोनों दिनों में आसपास के जिलों के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में भक्त बाबा कालभैरव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

अब भीड़ का दबाव केवल सप्ताहांत तक सीमित नहीं रह गया है। सामान्य दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। यही वजह है कि प्रशासन ने VIP दर्शन व्यवस्था पर रोक को दूसरे दिनों में भी लागू कर दिया है।

मंदिर कर्मचारियों के मुताबिक, सोमवार या सप्ताह के अन्य दिनों में भी यदि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है तो 500 रुपए की रसीद जारी नहीं की जाएगी।

13 नवंबर को भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
कालभैरव मंदिर में 13 नवंबर को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची थी। इस दौरान दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गई थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धालुओं को तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ के बीच महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पेयजल और छांव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत भी की थी। तेज धूप में लंबे समय तक कतार में खड़े रहने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

भीड़ के कारण सामान्य दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही VIP रसीद लेने वाले भक्त भी प्रभावित हुए। ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने की थी।

देशभर से पहुंचते हैं बाबा कालभैरव के भक्त
उज्जैन स्थित श्री कालभैरव मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यहां भगवान कालभैरव को नगर का रक्षक माना जाता है।

मंदिर की एक खास परंपरा के अनुसार बाबा कालभैरव को मदिरा का भोग लगाया जाता है। इसी अनूठी धार्मिक परंपरा और आस्था के कारण यहां सालभर देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

भीड़ कम होने के बाद ही शुरू होगी VIP दर्शन व्यवस्था
फिलहाल मंदिर प्रशासन ने 500 रुपए की शीघ्र दर्शन रसीद और गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कोई अंतिम तारीख घोषित नहीं की है। मंदिर कर्मचारियों के अनुसार, जब श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होगी, तब अधिकारियों के साथ चर्चा कर व्यवस्था दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाएगा।


संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन
Top News

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

about 6 hours ago
ऑपरेशन मिडनाइट
Top News

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

about 6 hours ago
बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर
Top News

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

about 6 hours ago
सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे
Top News

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

about 6 hours ago
सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम
Top News

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

about 6 hours ago
टीआई हत्याकांड मामला
Top News

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

about 7 hours ago
तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना
Top News

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

about 7 hours ago
पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Top News

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

about 7 hours ago
क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक
Top News

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

about 7 hours ago
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना
Top News

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

about 7 hours ago
इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा
Top News

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

about 7 hours ago
मेट्रो के समय में बदलाव
Top News

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

about 7 hours ago
जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें
Top News

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

about 7 hours ago
गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार
Top News

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

about 7 hours ago
धनकुबेर निकला SDO
Top News

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

about 7 hours ago
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Top News

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

about 7 hours ago
4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

about 7 hours ago
बाइक चोर का निकाला जुलूस
Top News

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा
Top News

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

about 8 hours ago
15 हजार रुपए का था सौदा
Top News

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!