खबर
Top News

रसूख से बड़ी है मर्यादा: जनप्रतिनिधियों के परिवारों के लिए आत्ममंथन की घड़ी; सत्ता के आभामंडल में धुंधली न हो जनता की आस्था और विश्वास की रेखा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 नवंबर 2026, 2:17 pm
शेयर करें:
रसूख से बड़ी है मर्यादा

ये महज एक कार्रवाई नहीं, बल्कि इंदौर और प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति में अनुशासन व सादगी बनाए रखने की एक सख्त चेतावनी

बार-बार विवादों में घिरता विधायक पुत्र का आचरण और चुनावी दहलीज पर खड़े विधायक के लिए समय रहते संभलने का गंभीर संकेत

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास की टेकरी से लेकर बाबा महाकाल के आंगन तक, इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष के बार-बार दोहराए जा रहे विवादित कारनामे अब महज ‘नादानी’ कहकर टाले नहीं जा सकते- यह सीधे तौर पर व्यवस्था को ठेंगा दिखाने की प्रवृत्ति है, जिसकी कीमत आगामी चुनावों में चुकानी पड़ सकती है।

इंदौर की पहचान अनुशासन, संस्कार और सादगी से है, न कि किसी के रसूख के भोंडे प्रदर्शन से। दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के परिवार से बार-बार नियमों को तोड़ने की खबरें आ रही हैं।

महाकाल मंदिर में रील बनाने पर हुई कार्रवाई दरअसल एक आईना है- विधायक पुत्र के लिए यह समझने का कि प्रभाव का अर्थ विशेषाधिकार नहीं होता और स्वयं विधायक के लिए यह चेतने का कि घर की दहलीज पर अनुशासन की लगाम नहीं कसी गई, तो जनता की अदालत में जवाब देना भारी पड़ जाएगा।

लोकतंत्र में रसूख का प्रदर्शन जब आम आदमी की आस्था और व्यवस्था की मर्यादा से टकराने लगे, तो उसका अंजाम सियासी नुकसान के रूप में ही सामने आता है। चुनावी चौसर बिछने से ठीक पहले हुई यह कार्रवाई शुक्ला परिवार के लिए एक सख्त नसीहत है- संभल जाइए, क्योंकि इंदौर की जनता विनम्रता को सिर आंखों पर बिठाती है, लेकिन अहंकार को कभी माफ नहीं करती।

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में रील बनाने के मामले में विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला के विरुद्ध हुई प्रशासनिक कार्रवाई केवल एक सामान्य घटना नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और उनके परिवारों के लिए एक गंभीर संदेश है।

यह पहला अवसर नहीं है जब रुद्राक्ष का नाम किसी विवाद या नियमों की अनदेखी के कारण सुर्खियों में आया हो। इससे पहले भी देवास माता टेकरी का मामला हो या अन्य सार्वजनिक प्रकरण, बार-बार होने वाली ऐसी चूकें परिवार की रसूखदार छवि को जनता के बीच अहंकार के रूप में पेश करने लगती हैं।

इंदौर, जो अपनी स्वच्छता, अनुशासन और संस्कारों के लिए देशभर में मिसाल है और मध्य प्रदेश, जहां की राजनीति में सादगी और शालीनता को सदैव महत्व दिया गया है, वहां इस प्रकार का आचरण स्वीकार्य नहीं हो सकता। विशेषकर तब, जब प्रदेश और शहर आगामी चुनावी दहलीज की ओर बढ़ रहे हैं। लोकतंत्र में जनता सब देखती है और उसका स्मरण भी लंबे समय तक रखती है।

रुद्राक्ष भूलें नहीं, वे बड़े भैया की विरासत का हिस्सा हैं... युवा रुद्राक्ष को ये समझना होगा कि राजनीतिक विरासत और पारिवारिक प्रभाव एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आते हैं, न कि नियमों को तोड़ने का लाइसेंस। बार-बार विवादों में घिरना न केवल आपकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आपके पिता के वर्षों के राजनीतिक संघर्ष पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।

सोशल मीडिया की क्षणिक लोकप्रियता और रसूख के प्रदर्शन से बाहर निकलकर, अब समय आ गया है कि आप अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों, जनसेवा और अनुशासन में लगाएं। रुद्राक्ष ये न भूलें कि वे बड़े भैया परिवार की विरासत का अहम हिस्सा हैं।

एक अकेले के आचरण से शुक्ला परिवार की विरासत पर बारंबार आंच आना कहां तक उचित है?, राजा महांकाल के प्रति आपकी भक्ति निःसंदेह श्रेष्ठ है, लेकिन भक्ति के प्रचार की आज्ञा शास्त्र नहीं देते।

विधायक गोलू शुक्ला के लिए सचेत होने का वक्त... एक जनप्रतिनिधि के रूप में गोलू शुक्ला की लोकप्रियता और कार्यशैली की अपनी एक साख है, लेकिन परिवार के सदस्यों का सार्वजनिक व्यवहार सीधे तौर पर आपके राजनीतिक भविष्य को प्रभावित करता है।

चुनावी वर्ष करीब है और विपक्ष से अधिक जनता की पैनी निगाहें जनप्रतिनिधियों के आचरण पर टिकी होती हैं। यह आवश्यक है कि आप न केवल एक पिता के रूप में घर में अनुशासन की स्पष्ट लक्ष्मण रेखा खींचें, बल्कि जनता के बीच यह संदेश भी दें कि कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह आपका अपना परिवार ही क्यों न हो।

राजनीति में पद और प्रभाव अस्थायी होते हैं, लेकिन जनता का भरोसा ही असली पूंजी है। यदि समय रहते इन गलतियों से सबक लेकर व्यवहार में विनम्रता और नियमों के प्रति सम्मान नहीं लाया गया, तो इसका खामियाजा आने वाले समय में राजनीतिक रूप से भी भुगतना पड़ सकता है।

संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन
Top News

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

about 6 hours ago
ऑपरेशन मिडनाइट
Top News

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

about 6 hours ago
बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर
Top News

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

about 6 hours ago
सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे
Top News

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

about 6 hours ago
सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम
Top News

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

about 6 hours ago
टीआई हत्याकांड मामला
Top News

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

about 6 hours ago
तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना
Top News

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

about 7 hours ago
पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Top News

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

about 7 hours ago
क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक
Top News

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

about 7 hours ago
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना
Top News

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

about 7 hours ago
इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा
Top News

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

about 7 hours ago
मेट्रो के समय में बदलाव
Top News

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

about 7 hours ago
जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें
Top News

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

about 7 hours ago
गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार
Top News

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

about 7 hours ago
धनकुबेर निकला SDO
Top News

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

about 7 hours ago
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Top News

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

about 7 hours ago
4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

about 7 hours ago
बाइक चोर का निकाला जुलूस
Top News

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा
Top News

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

about 8 hours ago
15 हजार रुपए का था सौदा
Top News

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!