कैसीनो-रेस्टोरेंट में हिस्सेदारी का झांसा देकर ठगी: ठेकेदार को लगाया करोड़ों का चूना; चार लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
गोवा में नया केसीनो और रेस्टोरेंट खुलवाकर कारोबार में हिस्सेदारी देने का सपना दिखाकर भोपाल के एक सिविल ठेकेदार से करीब 1.92 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
रकम वापस मांगने पर भी कोई समाधान नहीं निकला
आरोप है कि गोवा के मैजेस्टिक केसीनो से जुड़े संचालकों ने निवेश के नाम पर ठेकेदार से बड़ी रकम ली, लेकिन न तो प्रस्तावित कारोबार शुरू किया और न ही उन्हें फर्म में हिस्सेदार बनाया। रकम वापस मांगने पर भी कोई समाधान नहीं निकला।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने पहले पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन मामला अदालत तक पहुंच गया। करीब दो साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद निशातपुरा पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोवा में मुलाकात के बाद निवेश का दिया प्रस्ताव
एएसआई अवतार सिंह के मुताबिक, अयोध्या बायपास स्थित गिरनार वैली निवासी सचिन शर्मा सिविल कांट्रैक्टर हैं। वर्ष 2023 में गोवा घूमने के दौरान उनकी पहचान वहां के केसीनो संचालकों से हुई थी।
आरोप है कि इस दौरान उन्हें उत्तरी गोवा के पोरवोरिम में नया केसीनो और रेस्टोरेंट शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया। इसके लिए निवेश करने पर कारोबार में हिस्सेदारी देने का भरोसा दिलाया गया।
चार महीने में दिए 1.92 करोड़ रुपये
पुलिस के अनुसार, प्रस्ताव पर भरोसा करके सचिन शर्मा ने जून 2023 से अक्टूबर 2023 के बीच आरोपितों को कुल 1 करोड़ 92 लाख 56 हजार रुपये दिए। इसमें 20 लाख रुपये नकद भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में बेस्ट प्राइज के पास दिए गए, जबकि बाकी रकम बैंकिंग माध्यम से ट्रांसफर की गई।
आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो पोरवोरिम में प्रस्तावित केसीनो और रेस्टोरेंट शुरू किया गया और न ही सचिन शर्मा को फर्म में हिस्सेदारी दी गई। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने कथित तौर पर भुगतान करने से इनकार कर दिया।
कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ FIR
पीड़ित ने वर्ष 2024 में भोपाल की अदालत में इस्तगासा दायर किया था। करीब दो साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
इसके बाद निशातपुरा पुलिस ने श्रीनिवास पांडुरंग, मंजुल अराजो, बलदेव और अमित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
एएसआई अवतार सिंह के मुताबिक, आरोपित गोवा में मैजेस्टिक केसीनो का संचालन करते हैं। मामले की आगे की जांच के लिए पुलिस टीम गोवा रवाना होकर कार्रवाई करेगी।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!