खबर
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर को बाउंसर्स के हवाले कर दिया: विधायक ने मंदिर समिति को घेरा; श्रद्धालुओं से हो रहा अपमानजनक व्यवहार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 नवंबर 2026, 1:36 pm
शेयर करें:
विश्व प्रसिद्ध मंदिर को बाउंसर्स के हवाले कर दिया

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट और सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अब भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी मंदिर समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाकाल मंदिर अब गुंडा स्वरूप बाउंसर्स के हवाले कर दिया गया है। इन लोगों को श्रद्धालुओं के भक्तिभाव और उनके महत्व का कोई ज्ञान नहीं है।

विधायक ने मंदिर परिसर में लगातार सामने आ रही घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले एक साल से आस्थावान श्रद्धालुओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है।

कई मामलों में भक्तों के साथ मारपीट तक की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन कार्रवाई श्रद्धालुओं के खिलाफ ही होती दिखाई दे रही है। उन्होंने व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार दर्शनार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को बेहद अफसोसजनक बताया।

मालवीय की इस टिप्पणी के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर समिति की जवाबदेही को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज हो गई है।

दिल्ली के चार श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के बाद बढ़ा विवाद
मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चलित दर्शन व्यवस्था की कतार में विवाद हुआ था। मंदिर परिसर के त्रिवेणी द्वार के अंदर लाइन व्यवस्था को लेकर सुरक्षाकर्मियों और दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी हो गई।

मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी के एएसओ पवन शर्मा ने महाकाल थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि कुछ दर्शनार्थियों ने निर्धारित लाइन तोड़कर बैरिकेड के अंदर प्रवेश किया था।

इसी घटनाक्रम के दौरान दिल्ली निवासी जतिन गोयल, अनुज गोयल, अमर गोयल और सत्यम के साथ सुरक्षाकर्मियों की मारपीट हुई। इसके बाद मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मियों की ओर से चारों श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

घटना सामने आने के बाद सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार और मंदिर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग के बीच चार दर्शनार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से विवाद और बढ़ गया।

विधायक बोले- श्रद्धालुओं के भक्तिभाव का सम्मान नहीं कर रहे बाउंसर्स
भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि महाकाल मंदिर को गुंडा स्वरूप बाउंसर्स के हवाले कर दिया गया है। उन्हें श्रद्धालुओं की आस्था, भक्तिभाव और धार्मिक महत्व का कोई ज्ञान नहीं है।

उन्होंने कहा कि सालभर से मंदिर में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। आस्थावान श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। इसके बावजूद व्यवस्था सुधारने के बजाय श्रद्धालुओं के खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है।

मालवीय ने चार दर्शनार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को भी बेहद अफसोसजनक बताया। उनका कहना है कि मंदिर में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु बाबा महाकाल के प्रति आस्था लेकर पहुंचता है। ऐसे में उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज की घटना का भी किया जिक्र
विधायक मालवीय ने अपनी प्रतिक्रिया में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज के साथ हुई घटना का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उनके साथ भी ऐसी घटना हुई थी, जिसका उन्होंने सार्वजनिक रूप से उल्लेख किया था।

मालवीय के मुताबिक, जब धार्मिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित संतों के साथ भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं तो सामान्य श्रद्धालुओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मंदिर में लगातार ऐसी घटनाएं होना चिंता का विषय है और इसे सामान्य व्यवस्था का हिस्सा मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कालभैरव मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी उठाए सवाल
भाजपा विधायक ने केवल महाकाल मंदिर ही नहीं, बल्कि कालभैरव मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वहां भी अव्यवस्थाएं हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर गंभीर समीक्षा नहीं की जा रही है।

मालवीय ने इस पूरे मामले में उज्जैन के सभी जनप्रतिनिधियों, पंडित-पुजारियों और महाकाल मंदिर से जुड़े सभी पक्षों को मिलकर गंभीरता से विचार करने की जरूरत बताई। उनका मानना है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए।

भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी भी जता चुके हैं नाराजगी
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना पर भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी भी पहले सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने दिल्ली के श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट को गलत बताते हुए मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी।

तिवारी ने कहा था कि महाकाल मंदिर में आए दिन श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। सुरक्षा गार्डों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी को कुछ नहीं समझते। उन्होंने पिछले दो वर्षों से लगातार ऐसी घटनाएं होने का दावा करते हुए कहा कि इससे उज्जैन और महाकाल मंदिर समिति, दोनों की छवि खराब हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा था कि उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शहर है। यहां प्रतिदिन देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।


संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन
Top News

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

about 7 hours ago
ऑपरेशन मिडनाइट
Top News

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

about 7 hours ago
बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर
Top News

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

about 7 hours ago
सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे
Top News

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

about 7 hours ago
सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम
Top News

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

about 8 hours ago
टीआई हत्याकांड मामला
Top News

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

about 8 hours ago
तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना
Top News

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

about 8 hours ago
पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Top News

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

about 8 hours ago
क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक
Top News

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

about 8 hours ago
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना
Top News

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

about 8 hours ago
इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा
Top News

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

about 8 hours ago
मेट्रो के समय में बदलाव
Top News

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

about 8 hours ago
जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें
Top News

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

about 8 hours ago
गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार
Top News

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

about 8 hours ago
धनकुबेर निकला SDO
Top News

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

about 8 hours ago
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Top News

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

about 8 hours ago
4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

about 9 hours ago
बाइक चोर का निकाला जुलूस
Top News

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा
Top News

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

about 9 hours ago
15 हजार रुपए का था सौदा
Top News

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!