प्रधानमंत्री बोले- जनजातीय समाज ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई: जनजातीय सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कुक्षी (धार)।
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को धार जिले के डही में राज्य स्तरीय जनजातीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। आज भारत अपने इतिहास और नायकों को स्वदेशी आत्मसम्मान के साथ याद कर रहा है। यह हमारी राष्ट्रीय चेतना में आए बदलाव का परिणाम है।
प्रधानमंत्री ने जनजातीय समाज के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए कहा कि देश अपने उन नायकों को सम्मान दे रहा है, जिन्होंने अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और समाज को दिशा दी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस सम्मेलन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। करीब 1,358.15 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना से धार और आलीराजपुर जिले के जनजातीय क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की सुविधा का विस्तार होगा।
परियोजना के माध्यम से 126 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है। वहीं, करीब 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि तक नर्मदा का पानी पहुंचाया जाएगा। इससे लगभग 1.06 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलने का अनुमान है।
परियोजना के तहत नर्मदा नदी से पानी उठाकर पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पांच पंप हाउस बनाए गए हैं। करीब 3,475 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया गया है। पानी की आपूर्ति के लिए 58.57 मेगावाट बिजली की व्यवस्था की गई है।
इस सुविधा से क्षेत्र के किसानों को बारिश पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। रबी सीजन में गेहूं, चना और अन्य फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने से खेती की संभावनाएं बढ़ेंगी। परियोजना से कृषि उत्पादन और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन के लिए डही में करीब 90 हजार वर्गफीट का विशाल डोम तैयार किया गया। कार्यक्रम में लगभग 15 हजार लोगों की मौजूदगी रही। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस सम्मेलन में जनजातीय समाज के योगदान और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय नायकों के संघर्ष और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करने के साथ जनजातीय अंचलों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना रहा। सिंचाई परियोजना के लोकार्पण को इसी दिशा में क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!