पति की मौत के बाद देवर से बनाया रिश्ता: फिर भी नहीं छिना पहले पति की संपत्ति में हक; हाईकोर्ट का फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने संपत्ति विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि पति की मृत्यु के बाद विधवा महिला के दूसरा रिश्ता बना लेने से पहले पति की संपत्ति में मिला उसका उत्तराधिकार अधिकार खत्म नहीं होता।
बाद में बने संबंधों का पहले से प्राप्त संपत्ति के अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ता। इसी टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट ने करीब 37 साल पुराने संपत्ति विवाद में दायर सेकंड अपील खारिज कर दी। जस्टिस प्रणय वर्मा की एकलपीठ ने निचली अदालत और जिला न्यायालय के फैसलों को बरकरार रखा।
पति की मौत के बाद देवर के साथ रहने लगी थी महिला
मामला सतना जिले की नागौद तहसील का है। विवादित जमीन के मूल मालिक साधूवा के चार बेटे गोपलिया, लल्ली, साहेबा और रामशेल थे। सावित्री बाई की शादी सबसे पहले गोपलिया से हुई थी।
वर्ष 1950 में गोपलिया की बिना संतान मृत्यु हो गई। इसके बाद जातिगत रीति-रिवाजों के अनुसार सावित्री बाई अपने देवर लल्ली के साथ पत्नी के रूप में रहने लगीं। इस रिश्ते से उनकी एक बेटी भी हुई।
लल्ली की मृत्यु के बाद सावित्री बाई साहेबा के साथ रहने लगीं। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने जमीन का आपसी बंटवारा कर लिया। आरोप है कि इस बंटवारे में सावित्री बाई को उनके एक-तिहाई हिस्से से वंचित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया और जमीन में अपना अधिकार मांगा।
1989 में सिविल कोर्ट ने सुनाया था महिला के पक्ष में फैसला
सावित्री बाई के संपत्ति अधिकार को लेकर नागौद के सिविल न्यायालय में सुनवाई हुई। 4 अप्रैल 1989 को अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए संपत्ति में उनका अधिकार स्वीकार किया। इसके बाद 25 नवंबर 1993 को जिला न्यायालय ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।
1994 में हाईकोर्ट पहुंचा था मामला
निचली अदालत और जिला न्यायालय के फैसलों को चुनौती देते हुए साहेबा उर्फ साहब ने वर्ष 1994 में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सेकंड अपील दाखिल की थी।
अपील में सावित्री बाई के संपत्ति अधिकार को चुनौती दी गई थी। करीब 37 साल से लंबित इस विवाद पर अब हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अपील खारिज कर दी।
दूसरे रिश्ते से खत्म नहीं होता संपत्ति में मिला अधिकार
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि पति की मृत्यु के बाद महिला का दूसरा रिश्ता बन जाने मात्र से पहले पति की संपत्ति में उसका उत्तराधिकार अधिकार समाप्त नहीं हो जाता।
बाद में बने संबंधों के आधार पर पहले से प्राप्त संपत्ति के अधिकार को खत्म नहीं किया जा सकता। अदालत के इस फैसले के साथ ही सावित्री बाई के पक्ष में निचली अदालत और जिला न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय बरकरार रहे।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!