जलसंकट की आहट के बीच नर्मदा का पानी सड़क पर बहा: बायपास पर नगर निगम ने शुरू किया सुधार कार्य; जलकार्य प्रभारी ने दी यह सफाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कम बारिश के चलते आगामी दिनों में संभावित जलसंकट की आशंका के बीच पानी बचाने की कवायद की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रविवार सुबह कनाड़िया बायपास स्थित हनुमान मंदिर के पास नर्मदा की पाइपलाइन फूटने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह गया।
पानी की सप्लाई के दौरान अचानक लाइन फूटने से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर नगर निगम का जलकार्य अमला मौके पर पहुंचा और पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे पानी की सप्लाई के दौरान कनाड़िया बायपास क्षेत्र में यह घटना हुई। पाइपलाइन फूटते ही पानी तेजी से सड़क पर फैलने लगा।
देखते ही देखते सड़क पर पानी बहने लगा और बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ हो गया। आशंका जताई जा रही है कि पानी के दबाव यानी प्रेशर के कारण पाइपलाइन फूटी होगी। हालांकि, लाइन क्षतिग्रस्त होने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
घटना को लेकर जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि कनाड़िया क्षेत्र में नर्मदा की लाइन फूटने की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद संबंधित अमले को मौके पर भेजकर सुधार कार्य शुरू करा दिया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो पाइपलाइन फूटी है, वह नर्मदा की मुख्य लाइन नहीं, बल्कि डिस्ट्रीब्यूशन लाइन है। फिलहाल उसकी मरम्मत की जा रही है और जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। लाइन फूटने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पानी के अधिक दबाव से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।
जलकार्य प्रभारी के मुताबिक, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन होने के कारण शहर की मुख्य जलापूर्ति व्यवस्था पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। मरम्मत पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
इंदौर में इस बार कम बारिश के कारण आगामी दिनों में जलसंकट की आशंका जताई जा रही है। शहर की पेयजल जरूरतों को देखते हुए पानी बचाने पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम की ओर से लोगों से अनावश्यक पानी खर्च नहीं करने की अपील की जा रही है। पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
ऐसे समय में कनाड़िया बायपास पर नर्मदा की पाइपलाइन फूटने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। एक तरफ शहर में जलसंकट से निपटने की तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ पाइपलाइन में लीकेज के कारण पेयजल की बर्बादी हो रही है।
नगर निगम के अधिकारियों ने सूचना मिलते ही सुधार कार्य शुरू करा दिया है। फिलहाल क्षतिग्रस्त डिस्ट्रीब्यूशन लाइन को ठीक करने का काम जारी है। अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत जल्द पूरी कर ली जाएगी और इससे जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!