खबर
Top News

बेचारा प्रशासन कठपुतली बन गया है: लोग बोले- गर्भगृह में जाने से भगवान नहीं मिलेंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 नवंबर 2026, 3:03 pm
शेयर करें:
बेचारा प्रशासन कठपुतली बन गया है

बाबू, ये कलियुग है… अब भगवान के दर्शन से ज्यादा जरूरी दर्शन की रील!

पापा विधायक हैं हमारे

प्रश्न तो ये भी उठ रहे हैं

खुलासा फर्स, इंदौर।
अवंतिका द्वार पर जिस तरह से जेब की और लेडीजों के पर्स की चेकिंग होती है, उससे लगता है कि जैसे कोई भी मोबाइल अंदर नहीं जा पाएगा, जबकि अंदर न जाने कितनों के पास मोबाइल रहता है और उसका उपयोग वीडियो बनाने में किया जाता है।

कम से कम जो डेली दर्शनार्थी हैं, उन्हें मोबाइल ले जाने की परमिशन होनी चाहिए। वो वीडियो बनाने नहीं आते... वो तो बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं।

जय श्री महाकाल
जिन बाबा महाकाल के दरबार में लोग अपना अहंकार छोड़कर सिर झुकाने जाते हैं, वहां रील प्रेमी भक्तों को शायद कैमरा ऑन किए बिना भक्ति अधूरी लगती है।

दर्शन से पहले कैमरे का एंगल, आरती से पहले वीडियो का फ्रेम, जयकारे से पहले रील की रिकॉर्डिंग और मंदिर से बाहर निकलते ही पोस्ट, कैप्शन और हैशटैग! लगता है... अब भगवान को प्रसन्न करने से ज्यादा फॉलोअर्स को प्रभावित करना जरूरी हो गया है।

बाबू, ये कलियुग है! यहां पाखंड को प्रसिद्धि और परिश्रम को पेनल्टी मिलती है। बाबा महाकाल के वो भक्त, जो घंटों लाइन में लगकर श्रद्धा से पूजा करते हैं, उनके लिए सुविधा कम है, लेकिन जो भक्ति का प्रदर्शन करते हैं, उनके लिए प्रोटोकाल, लाइक्स, व्यूज और वाहवाही बम-बम है।

सोशल मीडिया के आने से पहले कभी मंदिर में मन की शांति खोजने जाते थे, अब लगता है एक और रील, कई और फोटो या कहें वायरल कंटेंट खोजने जाते हैं।

हमारे विचार से तो अब समय आ गया है कि संविधान की तरह शास्त्रों में एक नया संशोधन कर ही देना चाहिए कि महाकाल की पूजा तभी स्वीकार होगी, जब भक्त रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करे और हां, यह नियम आम और खास दोनों पर समान रूप से लागू हो। न वीआईपी छूट, न आम भक्त की मजबूरी!

व्यंग्य है, लेकिन जिस दिशा में हम जा रहे हैं, वहां यह कल्पना भी बहुत दूर नहीं लगती।

सवाल रील बनाने का नहीं है। सवाल उस मानसिकता का है, जिसमें हर अनुभव को प्रदर्शन, हर भावना को कंटेंट और हर धार्मिक अवसर को पब्लिसिटी का माध्यम बना दिया गया है।

हमारे सनातन की परंपरा में भक्ति भाव है, त्याग है, समर्पण है, साधना है, आत्मचिंतन है, लेकिन हमने उसे भी कैमरे के फ्रेम में समेटना शुरू कर दिया। क्या अब श्रद्धा की गहराई व्यूज से और भक्ति की सच्चाई फॉलोअर्स से तय होगी?

महाकाल को आपकी रील नहीं, आपका सच्चा भाव चाहिए। उन्हें आपके कैमरे का एंगल नहीं, आपके कर्मों का आईना दिखाइए।

मंदिर में जाइए तो कुछ पल अपने लिए, अपने आराध्य के लिए भी रखिए। हर पल दुनिया को दिखाना जरूरी नहीं होता। कुछ अनुभव निजी रहें, कुछ भाव मौन रहें और कुछ प्रार्थनाएं सिर्फ भगवान तक पहुंचें, क्योंकि जिस दिन भक्ति दिखाने की चीज बन गई, उस दिन शायद हम भगवान के सामने तो होंगे, लेकिन भगवान से बहुत दूर!

हर हर महादेव! कैमरा बंद करके कभी मन भी खोलकर देखिए।

-टीम इंदौर टॉक

अरे... रील बनाने से और भगवान के गर्भगृह में जाने से भगवान नहीं मिलेंगे, सच्ची श्रद्धा से घर पर ही याद कर लो। - जितेंद्र गुर्जर

गधा-घोड़ा-बकरी सब हजारों में बिकते हैं, पर इंसान के वोट की कीमत सिर्फ 500 सौ रुपए और क्वार्टर... इतना सस्ता है इंसान! -मनोज यादव

यह भाजपा के नेता का पुत्र है। महाकाल को उठाकर इंदौर ले जाएगा। मोदी हैं तो मुमकिन है। इनसे भगवान भी परेशान हैं।- सुरेंद्रसिंह ठाकुर

ऐसा सभी नेताओं के लिए भी करना चाहिए। जो बार-बार फोटो-वीडिओ सोशल मीडिया पर डालकर अपना रौब झाड़ते हैं। -अर्पित गोयल अनंत

रुद्राक्ष है ही कौन… जो वीआईपी प्रोटोकॉल दिया जा रहा है? विधायक बाप है, बेटा नहीं... तो फिर क्या सभी वीआईपी प्रोटोकॉल का फायदा उठाएंगे? महाकाल मंदिर प्रशासन सख्त हो जाए, वर्ना वीआईपी कल्चर खत्म होगा जल्द ही, क्योंकि अब वीआईपी कल्चर के खिलाफ आंदोलन होगा। - पारस जैन, एडवोकेट

अच्छा हुआ, सजा भगवान को नहीं सुनाई। - नवीन राठौड़

फैसला तो सही किया है मंदिर समिति ने। -मुकेश तोलानी

ये दल्ले सिर्फ 3 जिलों में ही हुड़दंग मचाते हैं। दम हो तो यूपी में आओ फिर पता चलेगा कौन है असली! - राणा गोलू

ऐसा तो पहले भी हुआ था। इनके ऊपर प्रतिबंध लगाया गया था। हर बार बस यही लीपापोती करती है महाकाल मंदिर समिति। आम श्रद्धालु की 50 बार चेकिंग करती है और जो वीआईपी एंट्री से आते हैं, उनकी कोई चेकिंग नहीं, कोई नियम नहीं, कोई कानून नहीं! - गौरव दीक्षित

इनको भगवान का डर नहीं है। ये खुद बाबा महाकाल को चैलेंज करते हैं... कोई क्या कर लेगा! पहले भी ये भाई साहब सुर्खियों में रहे हैं। भगवान का मान केवल आस्तिक लोग और गरीब लोग रखते हैं, जो लाइन में खड़े होकर घंटों इंतजार करते हैं। यही सच्ची आस्था है, बाकी जीतने भी वीआईपी दर्शन होते हैं, वो आस्था नहीं, केवल शौक है कि हमने दर्शन कर लिया। कमलसिंग नरवारिया

महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था चौपट हो चुकी है। वीआईपी और प्रोटोकॉल के नाम पर लूट मची है। दर्शन व्यवस्था को तत्काल सुगम करना चाहिए। - राम अश्रेय मिश्रा

विधायक पुत्र कहो या गुंडा, दोनों समानार्थी हैं।- शिवकुमार तिवारी

भाईसाहब गोलू शुक्लाजी से निवेदन करने का क्या मतलब। रुद्राक्ष ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। यह तीसरी घटना है तथा उनकी प्रतिष्ठा का दुरुपयोग उनके समझाने के बाद भी कर रहा है, अत: उनकी बात या समझाइश वह मानेगा ही नहीं, अत: निवेदन करना व्यर्थ है।

बेहतर है, इस पर ध्यान ही मत दो। वह इंदौर के बाहुबली विधायक का पुत्र है। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। उसे अभयदान मिला है मुख्यमंत्री और सरकार से। न्याय की उम्मीद छोड़ दीजिए। यह बीजेपी का हिंदू राष्ट्र है... ऐसा ही चलेगा! - गिरिजेश वैष्णव

...और उस पुजारी का क्या, जो इनको वीआईपी बनाकर ले गया था। असली सजा का पात्र तो वो है... क्या उसे स्वयं महाकाल सजा देंगे, जिसके कारण गरीब गार्डों की नौकरी गई। - राहुल राय

यह भी कोई सजा है क्या... अगर यही कोई और करता तो उसकी सजा अलग होती तो फिर इसको भी सही सजा दी जाए ना? - रवि नागर धाकड़

आम आदमी होता तो अभी तक एफआईआर हो जाती..., प्रशासन कठपुतली बन गया है बेचारा! -अरविंद कुशवाहा

अगर हम सब रील से ही दर्शन कर लेंगे तो वहां चढ़ावा कौन देगा, तभी तो इतनी सिक्योरिटी में हैं भगवान! -दीपक गर्ग

नियम तो केवल आम और गरीब के लिए होते हैं। -अनुपम राव

बड़ा आदमी भगवान का छोटा भाई होता है। - विजयसिंग खादिया

उस पुजारी को भी हटाना चाहिए। अब एक साल तक महाकाल के दर्शन करने ही नहीं जाएंगे शुक्लाजी। - राकेश सिंह

बहुत बड़ी सजा हो गई नाकाम प्रशासन द्वारा। - रामप्रकाश मिश्रा

संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन
Top News

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

about 8 hours ago
ऑपरेशन मिडनाइट
Top News

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

about 8 hours ago
बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर
Top News

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

about 8 hours ago
सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे
Top News

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

about 8 hours ago
सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम
Top News

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

about 8 hours ago
टीआई हत्याकांड मामला
Top News

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

about 8 hours ago
तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना
Top News

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

about 8 hours ago
पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Top News

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

about 8 hours ago
क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक
Top News

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

about 8 hours ago
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना
Top News

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

about 8 hours ago
इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा
Top News

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

about 8 hours ago
मेट्रो के समय में बदलाव
Top News

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

about 9 hours ago
जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें
Top News

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

about 9 hours ago
गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार
Top News

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

about 9 hours ago
धनकुबेर निकला SDO
Top News

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

about 9 hours ago
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Top News

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

about 9 hours ago
4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

about 9 hours ago
बाइक चोर का निकाला जुलूस
Top News

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा
Top News

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

about 9 hours ago
15 हजार रुपए का था सौदा
Top News

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!