किसकी अवैध पिस्टल की गोली ने ली 12 साल के बच्चे की जान: पूछताछ में खुलासा; पिता तस्करी कांड में आखिर है कहां, किससे जुड़े हैं तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में तीसरी कक्षा के छात्र इब्राहिम खान (12) की गोली लगने से मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।इब्राहिम खान (12) की 31 जनवरी को मौत हो गई।
अवैध पिस्टल से चली थी गोली
पुलिस के अनुसार गोली घर में रखी इब्राहिम खान के पिता की अवैध पिस्टल से चली थी। गौतम नगर पुलिस की पिता रिजवान लाला से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि रिजवान एक अंतरराज्यीय शिकारी गिरोह का सदस्य है।
दो साल से था फरार
पुलिस ने बताया कि 10 हजार का इनामी रिजवान इंदौर के चर्चित शिकार कांड में दो साल से फरार था। अलग-अलग जिलों में शिकार करने की बात उसने कबूल की है।
मांस और जानवरों की खाल की मुंबई तक सप्लाई
बताया जाता है कि अपने गिरोह के सदस्यों के साथ रिजवान शिकार का मांस और जानवरों की खाल मुंबई तक सप्लाई करता था। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर 3 फरवरी को जेल भेज दिया है। इंदौर से वन विभाग की टीम उसे जेल से गिरफ्तार करने की तैयारी में है।
यह है मामला
इंदौर के पास महू के किशनगंज थाना क्षेत्र में दिसंबर 2024 में 3 शिकारियों को गिरफ्तार किया था। इनकी कार से काले हिरण का मांस बरामद हुआ था। नवंबर 2025 में टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने चौथे आरोपी सबाह को भी मुंबई से गिरफ्तार किया है।
रिमांड के दौरान अनेक खुलासे
पुलिस के अनुसार सबाह ने रिमांड के दौरान कई खुलासे करते हुए बताया था कि वह भोपाल के रिजवान लाला और आमिर मम्मा से शिकार का माल लेता था। वह रसूखदार परिवारों को मांस सप्लाई करता था।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रिजवान लाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसे फिलहाल भोपाल सेंट्रल जेल के ब खंड में रखा है। पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी निगाहें बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!