खबर
Top News

बाइक से किसे मार दी थी टक्कर: मौके पर ही हो गई थी मौत; कैसे पकड़ा गया आरोपी

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जनवरी 2026, 2:43 pm
364 views
शेयर करें:
बाइक से किसे मार दी थी टक्कर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूडिया पुलिस ने 8 साल के बच्चे की मौत के मामले में आरोपी को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रितिक भदौरिया है।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा
उसके खिलाफ सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गैर इरादतन हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

तेज रफ्तार बाइक से हादसा
आरोपी पर आरोप है कि उसने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए बच्चे शिवांक (8), पुत्र ज्ञानशंकर शर्मा की जान ले ली।

निरंजनपुर बस्ती में सड़क हादसा
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक निरंजनपुर बस्ती में सड़क हादसा हुआ था। बच्चा स्कूल से घर लौटते समय बाहर सड़क की ओर भागा था। तभी तेज रफ्तार बाइक चला रहे रितिक ने उसे टक्कर मार दी थी।

तेज गति से बाइक चलाता नजर आया
पुलिस ने जब घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे, तो उसमें आरोपी तेज गति से बाइक चलाता नजर आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!