कौन बोला: अमेरिका में भी हो भारत जैसा चुनावी सिस्टम; हर वोटर के पास फोटो आईडी तो यहां क्यों नहीं?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वॉशिंगटन।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर अमेरिकी चुनाव प्रणाली में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने भारत की चुनाव व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका में भी मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र (Photo ID) अनिवार्य होना चाहिए।
‘सेव अमेरिका एक्ट’ को मंजूरी देने की अपील
ट्रम्प ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट करते हुए ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को मंजूरी देने की अपील की।
उन्होंने लिखा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में सवाल उठाया था कि अमेरिका में वैध फोटो ID के बिना चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं।
ट्रम्प ने कहा कि अब अमेरिका में चुनावों को और सुरक्षित बनाने के लिए सेव अमेरिका एक्ट को पास करना जरूरी है।
उनके मुताबिक, इससे चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बढ़ेगी और संभावित गड़बड़ियों पर रोक लग सकेगी।
क्या है सेव अमेरिका एक्ट?
सेव अमेरिका एक्ट अमेरिका में मतदाता पंजीकरण और मतदान प्रक्रिया से जुड़े नियमों को सख्त करने वाला प्रस्तावित कानून है।
इसके तहत मतदाता पंजीकरण के समय अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण देना और मतदान के दौरान फोटो ID दिखाना अनिवार्य करने का प्रावधान है।
इस प्रस्ताव में डाक से मतदान (Mail-in Voting) की प्रक्रिया को भी सीमित करने की बात कही गई है। यह विधेयक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से पारित हो चुका है, लेकिन सीनेट में अभी इसे मंजूरी नहीं मिली है।
ट्रम्प और उनके समर्थकों का कहना है कि यह कानून चुनावी धोखाधड़ी रोकने में मदद करेगा। वहीं, विरोधी दल इसे मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने वाला कदम बताते हैं।
अमेरिका में फोटो ID को लेकर क्यों है विवाद?
अमेरिका में मतदान के लिए पहचान पत्र की अनिवार्यता लंबे समय से राजनीतिक बहस का विषय रही है।
इसके समर्थकों का तर्क है कि फोटो ID की व्यवस्था से चुनावों में पारदर्शिता बढ़ेगी और गलत मतदान की संभावना कम होगी।
वहीं, विरोधियों का कहना है कि अमेरिका में गैर-नागरिकों का मतदान पहले से ही गैरकानूनी है। उनका दावा है कि सख्त दस्तावेजी नियमों से उन नागरिकों को परेशानी हो सकती है, जिनके पास जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट या अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।
बाइपार्टिसन पॉलिसी सेंटर के अनुसार, अमेरिका में करीब 12 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं के पास ऐसे दस्तावेज नहीं होते, जिन्हें आमतौर पर पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है।
दुनिया के देशों में अलग-अलग हैं चुनावी नियम
दुनिया के कई देशों में मतदान के लिए पहचान पत्र के नियम अलग-अलग हैं। ब्रिटेन में कुछ चुनावों में मतदान केंद्र पर फोटो ID दिखाना जरूरी है, जबकि स्कॉटलैंड और वेल्स के कुछ स्थानीय चुनावों में यह अनिवार्य नहीं है।
कनाडा में मतदाता को अपनी पहचान और पता साबित करना होता है, लेकिन इसके लिए केवल फोटो ID ही जरूरी नहीं है।
मतदाता एक मान्य फोटो पहचान पत्र या दो अन्य दस्तावेजों के जरिए अपनी पहचान साबित कर सकता है। कुछ परिस्थितियों में दूसरा मतदाता भी उसकी पहचान की पुष्टि कर सकता है।
ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका में चुनावी नियमों को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!