खबर
Top News

‘अक्खी’ मुंबई का ‘भाई’ कौन: महाराष्ट्र के नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा-शिंदे युति को बढ़त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जनवरी 2026, 12:56 pm
शेयर करें:
‘अक्खी’ मुंबई का ‘भाई’ कौन

मुंबई में ठाकरे बंधु की वापसी होगी या भाजपा की जीत, काउंटिंग शुरू

मुंबई में पहली बार भाजपा का चमत्कार आ रहा नजर, उद्धव-राज भी दे रहे कड़ी टक्कर

पुणे, नागपुर, नाशिक के शुरुआती रुझानों में भाजपा एकतरफा आगे

संभाजी नगर में ओवैसी की पार्टी ने रुझानों में भाजपा को पीछे छोड़ा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश की आर्थिक राजनीति मुंबई में 227 सीट में से भाजपा गठबंधन 28 पर और ठाकरे बंधु 15 पर आगे चल रहे हैं। पुणे में 165 सीट में से 44 पर भाजपा, 13 पर विपक्षी गठबंधन आगे है। नागपुर में भाजपा 57 तो कांग्रेस 16 पर आगे है। नाशिक में 8 पर भाजपा और कांग्रेस 5 पर आगे है।

संभाजी नगर में 12 पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस आगे है। कोल्हापुर में कांग्रेस आगे है। ठाणे में भाजपा 18 और विपक्षी गठबंधन 22 पर आगे है। ठाणे शरद शिंदे का गढ़ है और यहां ठाकरे बंधु बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे व कांग्रेस ने मतदान के दिन स्याही के मिटने का मसला मतगणना शुरू होते ही फिर उठा दिया है।

राहुल गांधी ने इस मामले में ट्वीट भी किया। भाजपा ने इसे हार का बहाना करार देते हुए कहा है कि राहुल गांधी सुधरेंगे नहीं, इस बार वे हार में स्याही का बहाना ले आए।

‘अक्खी मुंबई' का ‘भाई' कौन? इसका खुलासा आपके प्रिय पक्का इंदौरी अखबार खुलासा फर्स्ट आपके हाथों में आते-आते हो जाएगा। शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि ‘मायानगरी' में भाजपा-शिंदे गुट की माया नजर आ रही है। ठाकरे बंधु भी पीछे-पीछे दमदारी से दौड़ रहे हैं।

दोनों के बीच फासला फिलहाल 10-15 सीट का ही है, लेकिन भाजपा के प्रदेश दफ्तर में जीत का मंच बनना शुरू हो गया है। कमल न सिर्फ मुंबई, बल्कि पुणे, नागपुर, नाशिक जैसे बड़े शहरों में भी खिलता नजर आ रहा है। मुंबई में 56 सीटों के रुझान में भाजपा गठबंधन 32 पर आगे चल रहा है।

पुणे में तो भाजपा बहुत आगे निकल गई है। 67 सीट के रुझानों में भाजपा 48 पर आगे चल रही है। नागपुर 53 सीट के रुझानों में 41 पर भाजपा आगे है। नाशिक में कांटापकड़ लड़ाई दोनों गठबंधन में चल रही है। संभाजी नगर सबको चौंका रहा है। यहां ओवैसी की पार्टी ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया। एआईएमआईएम 5 सीट पर और भाजपा 4 पर आगे है।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में 893 वार्ड, 2869 सीटों पर वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसमें बीएमसी, पुणे, कल्याण-डोंबिवली, ठाणे और मीरा-भायंदर की नगर निकाय संस्थाएं भी शामिल हैं। 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी और आज परिणाम आ रहे हैं।

महायुति से लेकर उद्धव गुट तक, राज ठाकरे से लेकर कांग्रेस तक इस चुनाव के नतीजे सभी के लिए मायने रखने वाले हैं। यहां भी सबसे ज्यादा चर्चा बीएमसी की है, जिसके पास एशिया का सबसे बड़ा बजट मौजूद है।

पिछले कई साल से बीएमसी में शिवसेना का राज रहा है, लेकिन इस बार बदले समीकरण में चुनाव हुए, इसी वजह से सभी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है।

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार को हुए चुनावों के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित सभी प्रमुख शहरों में मतगणना के बाद धीरे-धीरे रुझान और परिणाम स्पष्ट होते जा रहे हैं। इस बार मतदान प्रतिशत 2017 के मुकाबले अधिक रहा।

मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजी नगर जैसे अहम नगर निगमों के नतीजों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर टिकी रही। चुनाव परिणाम न केवल स्थानीय प्रशासन की दिशा तय करेंगे, बल्कि आने वाले समय में राज्य की सियासी तस्वीर पर भी असर डाल सकते हैं।

पहली बार मुंबई का किंग भाजपा बनती आ रही नजर
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भाजपा को सत्ता मिलती दिख रही है। बीएमसी चुनावों की वोटिंग के बाद अब तक आए तमाम एग्जिट पोल में भाजपा क्लीन स्वीप करती दिख रही है। ठाकरे भाई भाजपा-शिंदे की सेना के गठबंधन को सत्ता में आने से नहीं रोकते दिख रहे हैं।

यह पहला मौका होगा, जब देश के सबसे अमीर नगर निगम में भाजपा को मेयर की कुर्सी मिलेगी। बीएमसी चुनाव के रिजल्ट से पहले आए एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को ज्यादा सीटें दी गई हैं। प्रजा पोल के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और शिवसेना मिलकर बहुमत हासिल कर सकते हैं।

प्रजा पोल एनालिटिक्स ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है। इसके अनुसार भाजपा और शिवसेना गठबंधन को 146 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं ठाकरे बंधु और आरपीआई के गठबंधन को 53 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी को 15 सीटें मिलने की संभावना है।

अन्य दलों को 13 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जिन अन्य नगर निगमों के नतीजे आज सामने आने वाले हैं, उनमें छत्रपति संभाजी नगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला हैं। बीएमसी, पुणे, कल्याण-डोंबिवली, ठाणे और मीरा-भायंदर की नगर निकाय संस्थाएं भी शामिल हैं।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 12 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 12 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 12 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 12 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 13 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 13 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 13 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 13 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 13 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 13 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 13 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 13 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 13 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 13 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 13 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 13 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!