खबर
Top News

किसने चलाई गोली: अब तक पता नहीं लगा पाई पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जनवरी 2026, 11:27 am
शेयर करें:
किसने चलाई गोली

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परसों किशनगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में बातचीत के लिए पहुंचे इंदौर के युवकों के साथी ने दूसरे पक्ष की ओर से आए युवक पर तड़ातड़ गोलियां चला दी थी।

घायल अस्पताल में भर्ती
गंभीर घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। खास बात यह कि पुलिस आरोपियों को पकड़ना तो दूर अब तक ये तक पता नहीं लगा पाई कि गोली किसने चलाई थी। हालांकि आरोपियों की तलाश में दो टीमें जुटी है।

चल रहा पारिवारिक विवाद
जानकारी के अनुसार छत्रीपुरा थाना क्षेत्र निवासी रजत यादव और निक्की यादव का कोदरिया (महू) निवासी अतुल यादव ममेरा भाई है। इनके बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है।

अंडे की गुमटी के पास मिले
इसके चलते दोनों पक्ष बातचीत के लिए वेटरनरी कॉलेज महू के सामने अंडे की गुमटी के पास मिले। अतुल यादव के साथ कोदरिया का अभिषेक और दीपक आंजना, प्रॉपर्टी ब्रोकर दीपक निवासी ग्राम चौरडिय़ा था। वहीं रजत और निक्की यादव के साथ उनका भी एक साथी था। ये तीनों कार से दोपहर 12.30 बजे महू पहुंचे थे।

दो राउंड फायर किए
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रजत और निक्की के साथ आए युवक ने दीपक आंजना पर दो राउंड फायर कर दिए। एक गोली दीपक के जबड़े को छूकर निकली तो दूसरी जांघ में जा लगी।

हमलावर फरार
हमले के बाद रजत, निक्की और उनका हमलावर साथी फरार हो गया। वहीं, लहूलुहान दीपक को अतुल यादव और अभिषेक अस्पताल लेकर पहुंचे।

इंदौर रैफर किया
प्राथमिक इलाज के बाद उसे चोइथराम अस्पताल, इंदौर रैफर कर दिया गया। ग्रामीण एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के अनुसार अभी तक गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हुई है। दो टीमें बनाई है जो कि रजत यादव और निक्की यादव की तलाश में जुटी है।

सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे
इनके पकड़े जाने के बाद हमलावर का पता चलेगा। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं, देपालपुर में संजय गुर्जर पर हुए गोलीकांड में देपालपुर पुलिस फरार गोकुल परमार और शिवम अग्रवाल को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

वजह प्रॉपर्टी विवाद
हालांकि रंजिश की वजह प्रॉपर्टी विवाद के रूप में सामने आई है। संजय गुर्जर पहले गिरफ्तार हो चुके एचडी ग्रुप के हरिओम डिंगर का ही साथी था। हरिओम ने ही इंदौर के विकास शूटर के जरिए संजय पर गोली चलवाई थी।

संबंधित समाचार

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर रोक
Top News

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर रोक:हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ संबंधित वकील ही देख सकेंगे

1 minute ago
स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं
Top News

स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं:सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफॉर्म जरूरी; ड्रेस कोड बदलने का अधिकार छात्र को नहीं

9 minutes ago
11 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू
Top News

11 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू:श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक; भीड़ में नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, कंधे पर लेकर दौड़े डॉक्टर

19 minutes ago
एनजीओ, ट्रस्ट और सोसायटियों पर ऑनलाइन निगरानी
Top News

एनजीओ, ट्रस्ट और सोसायटियों पर ऑनलाइन निगरानी:ई-साइन और ऑडिट से कसेगा शिकंजा

29 minutes ago
MP में फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर
Top News

MP में फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर:5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 20 में भारी बरसात की चेतावनी

33 minutes ago
रिजल्ट पर हाई कोर्ट की रोक
Top News

रिजल्ट पर हाई कोर्ट की रोक:शासन से पूछा- अभ्यर्थियों को बुलाने की प्रक्रिया क्या थी?

39 minutes ago
पेट्रोल से हमला
Top News

पेट्रोल से हमला:युवक को जिंदा जलाने की कोशिश; बचाने आए तीन लोग भी झुलसे

about 1 hour ago
चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा बयान
Top News

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा बयान

about 1 hour ago
राखी से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक
Top News

राखी से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक:महंगी शक्कर ने बिगाड़ा मिठास का बजट; एक महीने में इतनी हुई महंगी

about 1 hour ago
जमीन पर कब्जे और वसूली के मामलों में गिरफ्तार बदमाश पर बड़ी कार्रवाई
Top News

जमीन पर कब्जे और वसूली के मामलों में गिरफ्तार बदमाश पर बड़ी कार्रवाई:4 करोड़ की संपत्ति की सीज; अवैध शेड के गोदाम-दुकानों के दस्तावेज मिले

about 1 hour ago
रिटायर्ड बैंक मैनेजर से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी:न रजिस्ट्री हुई न मिला कब्जा; 4 साल तक कार्रवाई के लिए भटकते रहे पीड़ित

about 1 hour ago
राखी पर मायके जा रही महिला की हादसे में मौत
Top News

राखी पर मायके जा रही महिला की हादसे में मौत:बाइक के हैंडल में उलझी बैग की बेल्ट; सड़क पर गिरने से गई जान

about 2 hours ago
तालाब में मिला 18 साल की नवविवाहिता का शव
Top News

तालाब में मिला 18 साल की नवविवाहिता का शव:हाथ-पैर से बंधे थे भारी पत्थर; 6 दिन से थी लापता

about 2 hours ago
शहरवासियों के लिए जरूरी खबर
Top News

शहरवासियों के लिए जरूरी खबर:26 अगस्त को रहेगा पानी का संकट; 24 घंटे का शटडाउन, इन इलाकों में असर

about 2 hours ago
सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 13 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 13 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 13 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 13 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 14 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!