खबर
Top News

कौन बन गया 8 लोगों की मौत की वजह: इतने कमर्शियल गैस सिलेंडर क्यों रखे थे; जानिये तीन कारण जो बने हादसे का सबब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मार्च 2026, 2:02 pm
शेयर करें:
कौन बन गया 8 लोगों की मौत की वजह

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के ब्रजेश्वरी एनएक्स इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया। एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में रखे 15 कमर्शियल गैस सिलेंडर, आग और बंद दरवाजा—इन तीन वजहों ने मिलकर इस हादसे को जानलेवा बना दिया। मृतकों में रबर कारोबारी मनोज सेठिया, उनकी बहू सिमरन, साले विजय, उनकी पत्नी सुमन सहित राशि, छोटू, तनय और टीनू शामिल हैं।

घर के अंदर मिला सिलेंडरों का जाल
हादसे के बाद जब SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के अलग-अलग कमरों में करीब 15 कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले। इनमें से कम से कम 2-3 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ था, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। ब्लास्ट के बाद गैस तेजी से पूरे घर में फैल गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। अब जांच इस बात पर भी हो रही है कि प्रतिबंध के बावजूद इतने कमर्शियल सिलेंडर घर में कैसे रखे गए थे।

बंद दरवाजा बना जानलेवा जाल
आग लगने के बाद परिवार के लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन वहां पहुंचने का दरवाजा अंदर से लॉक था। बाहर लगी लोहे की जाली और मजबूत कांच के कारण रेस्क्यू टीम भी समय पर अंदर नहीं पहुंच सकी। अगर यह दरवाजा खुल जाता, तो कई लोगों की जान बच सकती थी।

घर के अलग-अलग हिस्सों में मिले शव
नीचे किचन के पास कमरे में 2 शव मिले, पहली मंजिल पर एक महिला और तीन बच्चों के शव बरामद हुए, छत पर 2 लोग बुरी तरह झुलसे हुए मिले, प्रारंभिक जांच के मुताबिक, अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि छत पर मौजूद लोग आग की चपेट में आ गए।

गैस गीजर और घरेलू उपयोग में हो रहे थे सिलेंडर
घर में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार, सभी कमरों में अलग-अलग गैस गीजर लगे थे, जो इन्हीं सिलेंडरों से चलते थे। इसके अलावा घरेलू कामों में भी इन्हीं का उपयोग किया जा रहा था। बताया गया कि घर में पाइपलाइन गैस कनेक्शन भी मौजूद था, बावजूद इसके इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे गए थे।

हादसे में जली 17 लाख की बाइक
इस हादसे में घर के बाहर खड़ी करीब 17 लाख रुपए कीमत की हायाबुसा बाइक भी जलकर राख हो गई। यह बाइक हाल ही में परिवार में हुई शादी के दौरान खरीदी गई थी। इसके अलावा एक अन्य बाइक और स्कूटर भी आग की चपेट में आ गए, जबकि पास खड़ी चार कारें सुरक्षित रहीं।

तीन वजहें बनीं त्रासदी
बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों की मौजूदगी

सिलेंडर ब्लास्ट के बाद तेजी से फैली आग

छत का बंद दरवाजा और रेस्क्यू में देरी

इंदौर का यह हादसा एक बड़ी चेतावनी है कि छोटी लापरवाही कैसे कुछ ही मिनटों में पूरे परिवार को खत्म कर सकती है।

संबंधित समाचार

सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

13 minutes ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

20 minutes ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 17 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 18 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 18 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 18 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 18 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 18 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 18 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 19 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 19 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 19 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 19 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 19 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 19 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 19 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 20 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!