शहर के किस विहिप नेता को मिली इस तरह की धमकी: किस मुस्लिम संगठन ने जारी किया फतवा; पहले भी तन सर से जुदा को लेकर मिले थे पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के विश्व हिंदू परिषद नेता संतोष शर्मा एक बार फिर धमकियों के निशाने पर हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित एक मुस्लिम संगठन ने उनके खिलाफ अरबी भाषा में फतवा जारी किया है। फतवे में नाम का सीधा उल्लेख तो नहीं किया गया, लेकिन सभी संस्थाओं से वीएचपी से जुड़े लोगों की गतिविधियों की सूचना देने की बात कही गई है।
क्यों निशाने पर हैं संतोष शर्मा
बताया जा रहा है कि संतोष शर्मा द्वारा मुस्लिम समाज और धार्मिक मुद्दों पर लगातार दिए जा रहे बयानों को लेकर कुछ संगठनों में नाराजगी है। इससे पहले भी उनके खिलाफ फतवा जारी हो चुका है, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि यदि प्रशासन ने उनके बयानों पर रोक नहीं लगाई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
धमकियों का पुराना सिलसिला
संतोष शर्मा के अनुसार उन्हें पहले भी सर तन से जुदा जैसी धमकियां मिल चुकी हैं, जिसको लेकर तिलक नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके अलावा एक महिला बुर्का पहनकर उनके रेसकोर्स रोड स्थित फ्लैट पर धमकी भरा पत्र देने भी पहुंची थी। उस मामले की जांच तुकोगंज थाना पुलिस ने की थी, हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार उनकी सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मध्य प्रदेश सरकार को पत्राचार भी किया गया था, किंतु अब तक उन्हें कोई विशेष सुरक्षा नहीं दी गई है।
शर्मा बोले-डरने वाले नहीं
फतवा जारी होने के बाद संतोष शर्मा ने स्पष्ट कहा कि वे सनातन और हिंदू समाज के मुद्दों पर अपनी बात आगे भी रखते रहेंगे और ऐसे फतवों से डरने वाले नहीं हैं।
कैसे आए थे चर्चा में
विश्व हिंदू परिषद में जिले के धर्मांतरण प्रमुख का दायित्व संभाल चुके संतोष शर्मा करीब तीन साल पहले तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने कुछ परिवारों का खजराना गणेश मंदिर में पूजा-पाठ कराने के बाद धर्मांतरण करवाया था। इसी के बाद उनके घर पर पथराव की घटना भी हुई थी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से इस ताजा फतवे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!