किस वाहन ने बाइक का यह हाल कर दिया: तीन लोगों में से एक का क्या हुआ; रात को कहां से लौट रहे थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
पंवासा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस ने मारी बाइक को टक्कर
पुलिस के अनुसार घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। मक्सी रोड पर बाइक से घर लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक ही बाइक पर सवार थे तीन लोग
ताजपुर के ब्यावरा निवासी आमीन अपने दोस्त रेहान और इंदौर निवासी 17 वर्षीय रिश्तेदार समीर शाह के साथ सोमवार को एक गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रात करीब 9:30 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ताजपुर के पास मक्सी की ओर जा रही एम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी।
नाबालिग ने मौके पर ही दम तोड़ा
पंवासा थाना प्रभारी घमर सिंह मंडलोई के अनुसार टक्कर से तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नाबालिग समीर शाह की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। आमीन और रेहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
एम्बुलेंस चालक मौके से फरार
दुर्घटना के बाद एम्बुलेंस चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस जब्त कर ली है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल

एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली:अब साढ़े सात हजार पदों के लिए इस दिन होगी एग्जाम

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उजास:स्वर्ण मंदिर में श्रद्धा की डुबकी; प्रधानमंत्री ने दिया सेवा और परोपकार का संदेश

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!