किस पार्टी ने नेता क्यों पकड़ी पुलिसकर्मी की कॉलर: बाद में किसने कहा-अनजाने में हुआ ऐसा; मामला आखिर क्या है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
छतरपुर में 21 फरवरी को हुए एक प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी द्वारा एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़े जाने का वीडियो सामने आया है। यह घटना राहुल गांधी का पुतला दहन करते समय छत्रसाल चौराहे पर हुई। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और आम लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
प्रदर्शन और घटना
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नीरज चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुतला दहन के लिए छत्रसाल चौराहे पहुंचे। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल और कई अधिकारी मौजूद थे।
सवाल और प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि वर्दी पर हाथ डालने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। चर्चा यह भी है कि आला अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया है या नहीं।
जिलाध्यक्ष की सफाई
नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि वे और उनके कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासन का सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ बहुत ज्यादा थी और पुलिस पुतला छीनने की कोशिश कर रही थी। धक्का-मुक्की में किसी कार्यकर्ता ने गिरने से बचते हुए अनजाने में पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ ली। उनका कहना है कि वर्दी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।
उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ में किसी के गिरकर घायल होने की संभावना थी, इसलिए यह घटना बचाव की स्थिति में अनजाने में हुई। वीडियो को लोग अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं, जिसके कारण अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
पूर्व में भी हो चुके हैं ऐसे मामले
जिले में राजनीतिक प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इनमें कैलाश विजयवर्गीय की प्रतीकात्मक शवयात्रा, विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन, वकीलों के आंदोलन और चक्का जाम शामिल हैं।
तुलना और विवाद
बिजावर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजा और अधिग्रहण को लेकर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई का भी जिक्र हो रहा है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि अलग-अलग मामलों में कार्रवाई का स्वरूप क्यों अलग दिखाई देता है। चर्चा यह भी है कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन कानून को हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!