रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल: निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

2000 रुपए भत्ते का जवाब देकर मांग टालने का आरोप
गंभीर बीमार स्वच्छता मित्रों के परिजन को पक्की नियुक्ति की मांग
खुलासा फर्स्ट , इंदौर।
नगर निगम प्रशासन की नीतियों और स्वच्छता मित्रों के हक से जुड़े मुद्दों को लेकर रीगल तिराहे पर चल रहा वाल्मीकि सेना का आंदोलन अब और उग्र रूप लेता नजर आ रहा है। आंदोलन स्थल पर वाल्मीकि सेना मार्शल कौम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे से चर्चा करने एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया, अश्विनी शुक्ला और मनीष शर्मा मामा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस दौरान पूर्व पार्षद महेश गौहर, पूर्व पार्षद हरीश नागर और वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश धौलपुर की मौजूदगी में निगम अधिकारियों द्वारा तैयार प्रस्ताव पत्र सौंपा गया, लेकिन आंदोलनकारियों ने निगम प्रशासन के इस प्रस्ताव को सीधे तौर पर खारिज कर दिया।
आंदोलनकारी नेताओं का स्पष्ट कहना है कि निगम प्रशासन ने उनकी मूल मांगों को दबाने और भ्रामक जवाब देकर मामले को टालने की कोशिश की है। वाल्मीकि सेना अध्यक्ष संतोष कल्याणे और उनके साथियों ने दो हजार रुपए के मेडिकल भत्ते के प्रस्ताव को सिरे से नकारते हुए कहा कि आंदोलनकारियों ने कभी 2000 रुपए के भत्ते की मांग नहीं की थी। उनकी मुख्य मांग यह है कि सेवारत रहते हुए जो स्वच्छता मित्र किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं या काम करने में असमर्थ हो जाते हैं, उनके स्थान पर उनके परिजन को प्राथमिकता के आधार पर अनुकंपा एवं मेडिकल नियुक्ति दी जाए।
11 बिंदुओं पर जवाब किया था तैयार - निगम प्रशासन द्वारा जारी उत्तर पत्र में 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले कर्मियों के स्थायीकरण, अनुकंपा नियुक्ति, 29 गांवों के समावेश से 5000 नए पदों के सृजन, आउटसोर्स ठेकेदारी व एनजीओ प्रथा बंद करने, 8 घंटे से अधिक कार्य का अतिरिक्त भुगतान और कर्मचारियों की सेवा नस्ती से छेड़छाड़ जैसे 11 बिंदुओं पर जवाब तैयार किया गया था। उपायुक्त (स्वास्थ्य-स्थापना) के हस्ताक्षरित पत्र में ज्यादातर बिंदुओं पर नियमानुसार समीक्षा, शासन को प्रस्ताव भेजने और प्रक्रिया जारी होने की बात कही गई है।
औपचारिकताओं का पुलिंदा
आंदोलन स्थल पर मौजूद वाल्मीकि सेना के पदाधिकारियों, पूर्व पार्षद महेश गौहर, पूर्व पार्षद हरीश नागर तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश धौलपुर ने निगम के इस रवैये को औपचारिकताओं का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा, स्थायीकरण और अनुकंपा नियुक्ति जैसे विषयों को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदर्शन के कारण निगम प्रशासन की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में हुए इस वार्ता विफलता के बाद वाल्मीकि सेना ने साफ कर दिया है कि जब तक गंभीर बीमारी से ग्रस्त सफाई कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति देने और अन्य जायज मांगों पर लिखित और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन बिना किसी समझौते के जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!